विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2020

माधुरी दीक्षित ने 'पिंगा ग पोरी' पर प्रियंका चोपड़ा संग किया डांस, बर्थडे पर शेयर किया Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) संग इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा: "जब आप आस-पास होती हैं तो यह हमेशा मजेदार होता है"

माधुरी दीक्षित ने 'पिंगा ग पोरी' पर प्रियंका चोपड़ा संग किया डांस, बर्थडे पर शेयर किया Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का आज बर्थडे है. इस मौके पर उन्हें खूब बधाई संदेश आ रहे हैं. इसी कड़ी में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी आगे आईं और इस मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 'पिंगा ग पोरी' (Pinga Ga Pori) सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है. वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) संग इस वीडियो को पोस्ट कर लिखा: "जब आप आस-पास होती हैं तो यह हमेशा मजेदार होता है. आपको मेरा प्यार और आपके जन्मदिन की शुभकामनाएं. इस साल को बड़ा और बेहतर बनाओ. सबको इंस्पायर करो कि वो अपने सपनों का पीछा करे. हैपी बर्थडे रेड हार्ट."  माधुरी दीक्षित ने इस तरह उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. बता दें कि यह वीडियो उस समय का है, जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'स्काइ इज पिंक'  के प्रमोशन के लिए उनके शो पर पहुंची थीं.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से इस दौरान दर्शकों ने डांस की डिमांड कर दी. जिसके बाद दोनों ने स्टेज पर जलवा बिखेर दिया. माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो से पता चलता है कि केवल उनकी फिल्में ही नहीं, बल्कि उनका डांस भी तहलका मचाने के लिए काफी है. अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में माधुरी दीक्ष‍ित टोटल धमाल' और 'कलंक' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Priyanka Chopra, Madhuri Dixit And Priyanka Chopra Dance Video, Priyanka Chopra Birthday, Pinga Ga Pori
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com