आज यानी कि 1 अक्टूबर को गोविंदा को गोली लगने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. घटना सुबह 4.45 बजे की है. गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक कर रहे थे और इस बीच मिस फायर हुआ और उनके घुटने के करीब गोली लग गई. गोविंदा बुरी तरह लहुलुहान हो गए और इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. अब एनडीटीवी ने गोविंदा के मैनेजर ने जानकारी दी कि गोविंदा का ऑपरेशन हो चुका है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं. डॉक्टर्स ने बताया कि दो दिन में गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. इस वक्त अस्पताल में उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता आहुजा और बेटी टीना मौजूद हैं.
कश्मीरा शाह भी पहुंचीं मिलने
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह का भी एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वह भी मामा गोविंदा से मिलने पहुंचीं. ऐसे में पूरे परिवार का साथ होना गोविंदा को यकीनन हिम्मत देगा और वो जल्द सेहतमंद होकर घर लौटेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि गोविंदा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता जाने वाले थे. उनकी बेटी टीना उन्हीं के साथ मौजूद थीं. हादसे के बाद गोविंदा को तुरंत जूहू के एक अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस के मुताबिक ये फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि गोविंदा का खून बहुत बह चुका था. इसके चलते उन्हें खून की कमी हुई. अब वजह से उनकी हालत बिगड़ गई. देखना होगा कि डॉक्टर्स किस तरह गोविंदा को नॉर्मल कंडिशन में आते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं