ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की कोई मिल गया में टीना के किरदार से फेमस हुई 34 वर्षीय एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने अपनी मेहनत से खुद को स्थापित किया है. बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने इंडस्ट्री में काफी समय गुजारा है. अपने सफर को याद करते हुए अभिनेत्री ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट का क्लिप शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि वे खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था.
8 साल की उम्र से शुरू किया था करियर

अभिनेत्री कहती हैं, "मैं इसे ब्लेसिंग ही मानती हूं कि मैं बहुत जल्द ही एक बाल कलाकार बनी. मैं खुद को हमेशा एक बाल कलाकार के तौर पर देखती हूं. मैंने सिर्फ 8 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था. इसी वजह से मैं इस इंडस्ट्री से जुड़ गई.एक दौर में जब मैगजीन पर कैमरा होता था और आज के डिजिटल युग में, मैं अपने आपको बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे बहुत अच्छे लोग मिले. उस समय टीवी बहुत बड़ा था. डेली सोप्स और किशोरों पर आधारित धारावाहिकों का खूब बोलबाला था."
दो शोज ने बदली हंसिका मोटवानी की जिंदगी

अभिनेत्री ने दो शो का जिक्र किया, जो उनके करियर के लिए बहुत सफल रहे थे. उन्होंने कहा, "'शाका लाका बूम बूम' और दूसरा 'देश में निकला होगा चांद' से मुझे काफी लोकप्रियता मिली थी. मैं खुशकिस्मत थी कि उस दौर में भी मेरे आस-पास हमेशा अच्छे लोग रहे. इन शोज ने मुझे घर-घर में लोकप्रिय बना दिया."
हंसिका मोटवानी के बारे में
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय बाल कलाकार के रूप में की थी, जो बाद में दक्षिण भारतीय सिनेमा (तमिल और तेलुगु) की एक प्रमुख अभिनेत्री बन गईं. उन्होंने टेलीविजन शो 'शाका लाका बूम बूम', 'देश में निकला होगा चांद' और ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कोई मिल गया' में अभिनय किया.
ये भी पढे़ं- Bhoot Bangla Live Update: सिनेमाघरों में आई अक्षय कुमार की भूत बंगला, जानें कैसी है फिल्म, कितनी कमाई की अब तक कमाई
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं