Salman Khan Kick 2 Photo: सलमान खान की 2014 में आई किक सबसे प्यार की जाने वाली फिल्मों में से एक हैं, जिसमें जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में नजर आई थीं. पिछले दिनों खबरें थीं कि किक 2 की तैयारी मेकर्स कर रहे हैं. इसी बीच प्रोड्यूसर और डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला ने किक 2 का ऐलान करते हुए एक फोटो शेयर की है और बताया है कि सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग के बीच किक 2 का फोटोशूट करवाया है. इस अपडेट को शेयर करने के बाद अब फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
साजिद नाडियाडवाला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें सलमान खान की एक फोटो शेयर की, जिसमें भाईजान का चेहरा तो नहीं नजर आ रहा. लेकिन कारों के बीच खड़े डेविल लुक में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह बहुत अच्छा किक 2 फोटोशूट था सिकंदर!!! ग्रैंड की तरफ से साजिद नाडियाडवाला.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने फायर इमोजी से रिएक्शन दिया है. एक यूजर ने लिखा, भाई. दूसरे यूजर ने लिखा, क्या किक 2 सच में. तीसरे यूजर ने लिखा, सिकंदर. चौथे यूजर ने लिखा, सिकंदर के बाद डेविल. बता दें, मिड डे की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि साजिद नाडियाडवाला 2025 तक फिल्म की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं.
गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों सिकंदर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जो 2025 में बड़े पर्दे पर आएगी. वहीं इस फिल्म को एआर मुरुगदॉस ने डायरेक्ट किया है. जबकि रश्मिका मंदाना, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं