विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

एक्टर ने किया दावा, मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें मिली जान से मारने की धमकी

मॉब लिंचिंग को लेकर करीब 49 सेलेब्स ने एक चिट्ठी पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर एक्शन लेने का अनुरोध किया है.

Also Read in
एक्टर ने किया दावा, मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें मिली जान से मारने की धमकी
कौशिक सेन (Kaushi Sen) को मिली जान से मारने की धमकी
  • मॉब लिंचिंग पर एक्टर को मिली धमकी
  • प्रधानमंत्री को पत्र लिखने पर मिली जान से मारने की धमकी
  • एक्टर कौशिक सेन ने पुलिस में की इसकी शिकायत

पूरे देश में इस समय मॉब लिचिंग (Mob Lynching) का मुद्दा गर्माया हुआ है. मॉब लिंचिंग को लेकर करीब 49 सेलेब्स ने एक चिट्ठी पीएम नरेंद्र मोदी को भेजी है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर एक्शन लेने का अनुरोध किया है. लेकिन पीएम मोदी (PM Narendra Modi) मॉब लिंचिंग पर कोई एक्शन लेते, इससे पहले ही उन कलाकारों मे शामिल एक्टर कौशिक सेन (Kaushik Sen) को धमकी भरा फोन आया है. बताया जा रहा है कि मॉब लिंचिंग के खिलाफ आवाज उठाने और प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए ही कौशिक सेन (Kaushik Sen) को धमकी भरा फोन किया गया है, जिसमें उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई है.

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए आई बड़ी खबर, कॉमेडी किंग बोले- आप मुझे देख नहीं पाएंगे...

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कौशिक सेन (Kaushik Sen) ने बताया, 'कल मुझे अज्ञात नंबर से एक कॉल आया, जिसमें मुझे धमकी दी गई कि अगर मैंने मॉब लिंचिंग और असहिष्णुता के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं किया तो मुझे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. मुझे बोला गया कि अगर मैं अपना तरीका नहीं बदलता हूं, तो मेरी हत्या कर दी जाएगी. ईमानदारी से कहूं तो, मैं इस तरह के कॉल को लेकर परेशान नहीं हूं. मैंने कॉल के बारे में पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों को भी सूचित कर दिया है और उन्हें भी फोन नंबर भेज दिया है.'

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 'ओ लाल दुपट्टे वाली' सॉन्ग से जीता था देश का दिल, अब जीती हैं ऐसी लाइफ

कौशिक सेन (Kaushik Sen) ने इस बारे में पुलिस को सूचित कर दिया है और उन्हें वो फोन नंबर भी दे दिया, जिससे उनके पास कॉल आई थी. वहीं, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है. बता दें कि देश के कई फिल्म निर्माताओं, लेखकों और अभिनेताओं सहित 49 प्रतिष्ठित हस्तियों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर देश में मॉब लिंचिंग और पीट-पीटकर हत्या की हालिया घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की भी बात कही है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaushik Sen, Pm Modi, Mob Lynching, Kaushik Sen Recieve A Threat Call
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com