विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

शाहरुख खान की इस फोटो से बेहद परेशान हुईं कैटरीना कैफ, जानें वजह...

शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा, "कैटरीना कैफ, मेरी डार्क सेल्फी से बहुत परेशान हुईं, फोटोग्राफी गेम को उन्होंने खुद सुधारा. यह फोटो लेना उनके अद्भुत प्यार का नमूना है."

शाहरुख खान की इस फोटो से बेहद परेशान हुईं कैटरीना कैफ, जानें वजह...
फिल्म 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी.
  • शाहरुख की डार्क सेल्फी से परेशान कैटरीना
  • फोटोग्राफी गेम को कैटरीना ने खुद सुधारा : शाहरुख
  • 'जीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होगी
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में बिजी हैं. आनंद एल रॉय की इस फिल्म में उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ दोबारा जमने वाली है. शाहरुख सोशल मीडिया पर कैटरीना को अपनी को-स्टार के साथ मीडिया मैनेजर भी बता रहे हैं. इसी बीच एसआरके ने कहा कि कैटरीना उनकी नई डार्क सेल्फी से परेशान हैं. शाहरुख ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "कैटरीना कैफ, मेरी डार्क सेल्फी से बहुत परेशान हुईं, फोटोग्राफी गेम को उन्होंने खुद सुधारा. यह फोटो लेना उनके अद्भुत प्यार का नमूना है."

कैटरीना कैफ का Zero लुक आया सामने, माथे पर मांग टीका सजाए आईं नजरइससे पहले शाहरुख ने डार्क सेल्फी ट्वीट करते हुए बुधवार को लिखा, "मैंने 'जीरो' की शूटिंग के लिए जाते हुए तस्वीर ली थी. ट्रैफिक में इतना समय लग गया कि इसके सारे रंग ही उड़ गए."

Sridevi ने शाहरुख खान के साथ शूट की थी अपनी आखिरी फिल्म, दिसंबर में होगी रिलीज

'जीरो' आनंद एल. राय द्वारा निर्देशित है. इसमें अनुष्का शर्मा भी हैं. शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का अक्सर सेट की तस्वीरें साझा करते रहते हैं. तीनों स्टार्स इससे पहले साल 2012 में आई यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' में साथ काम कर चुके हैं.
 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

शाहरुख खान के रिक्शे पर सैर को निकलीं अनुष्का शर्मा-कैटरीना कैफ, फोटो हुई वायरल

फिल्म के टीजर में शाहरुख एक बौने के रूप में नजर आ रहे हैं, जो बॉलीवुड के शौकीन हैं. यह फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होगी.

देखें, 'जीरो' का टीजर...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट: IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com