विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2020

कैटरीना कैफ से अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' के सेट पर कहा कुछ ऐसा, एक्ट्रेस लगीं झाड़ू से मारने- देखें Video

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने लगाई 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के सेट पर झाड़ू तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने किया ऐसा कमेंट. एक्ट्रेस लगीं उन्हें ही मारने.

कैटरीना कैफ से अक्षय कुमार ने 'सूर्यवंशी' के सेट पर कहा कुछ ऐसा, एक्ट्रेस लगीं झाड़ू से मारने- देखें Video
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का वीडियो हुआ वायरल
  • कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
  • 'सूर्यवंशी' के सेट पर लगाया झाड़ू
  • अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के सेट पर झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस वीडियो में सेट की साफ-सफाई कर रही हैं, तो वहीं अक्षय कुमार उन्हें छेड़ते नजर आ रहे हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) के इस वीडियो को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. 

सारा अली खान के 'क्रश' के साथ करीना कपूर ने किया रैंपवॉक, तो आया कमेंट- कभी सास, कभी सहेली...


अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Beats Akshay Kumar) के सेट पर झाड़ू लगाते हुए वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सूर्यवंशी के सेट पर नई स्वच्छ भारत अम्बेसडर." फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के सेट का ये बिहांइड द सीन वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार को वीडियो बनाता देख कैटरीना कैफ उन्हें झाड़ू से भी मारती नजर आ रही हैं. 

Bhoot Trailer Release: विक्की कौशल की 'भूत' का ट्रेलर रिलीज, भूमि पेडणेकर को खोजते नजर आए फैन्स

बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) हिंदी भाषी एक्शन फिल्म है. इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्रोड्यूस किया है. धर्मा प्रोडक्शन और रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका तो निभाएंगे, साथ ही एक सीन के लिए इसमें रणवीर सिंह और अजय देवगन (Ajay Devgn) की भी झलक देखने को मिलेगी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Video Viral, Akshay Kumar, Viral Video, Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com