विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

कर्नाटक विधानसभा चुनावः Twitter पर BJP की जीत पर आया मजेदार रिएक्शन, ये एक्टर बोले- लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है...

कर्नाटक चुनाव के नतीजे (Karnataka Election Results) आ गए हैं और अभी तक बीजेपी बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है और जनता दल (सेकुलर) तीसरे नंबर पर है.

कर्नाटक विधानसभा चुनावः Twitter पर BJP की जीत पर आया मजेदार रिएक्शन, ये एक्टर बोले- लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है...
फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित, शिरिष कुंदेर और एक्टर परेश रावल
  • नतीजों पर ट्विटर पर आया रिएक्शन
  • बॉलीवुड सितारों ने रखी अपनी राय
  • मजेदार कमेंट किए हैं और कसा है तंज
नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव परिणाम (Karnataka Election Results) आ रहे हैं और अभी तक बीजेपी बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर है और जनता दल (सेकुलर) तीसरे नंबर पर है. सोशल मीडिया पर राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, कांग्रेस और बीजेपी को लेकर मजेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं और इसके साथ बॉलीवुड के कलाकार भी ट्विटर पर कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट्स को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. बॉलीवुड डायरेक्टर और फराह खान के पति शिरिष कुंदेर सोशल मीडिया पर तीखे तंज कसने के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर मजेदार ट्वीट किया है.

 
परेश रावल ने ट्वीट किया और ईवीएम से छेड़छाड़ के मसले पर तंज कसा हैः 'लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है...कोई खबर सुनाई नही दी अभी तक...!'
 
शिरिष कुंदेर ने कर्नाटक चुनाव पर ट्वीट किया हैः 'ऐसा लगता है आने वाले 6 साल के लिए बरनॉल को विज्ञापन करने की कोई जरूरत नहीं." शिरिष ने चुनाव नतीजों पर मजेदार तंज कसा है.

 
फिल्म डायरेक्टर अशोक पंडित ने ट्वीट किया हैः 'इतना सन्नाटा क्यूं है भाई...'
 
सिंगर और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करके साउथ और बॉलीवुड के एक्टर प्रकाश राज को जवाब दिया हैः 'डियर राजू, शायद तुम्हें दुख होगा, अब बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार है. आपको आने वाली फिल्मों के लिए शुभकामनाएं लेकिन दूसरों को तंग करके एक्स्ट्रा पब्लिसिटी बटोरने की अपनी कोशिशों को प्लीज बंद मत करना...'

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Election Results, Election Results, BJP Congress In Karnataka Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com