विज्ञापन

दो जोड़ी मोजे और दो रुमाल, लंदन जाकर ये चीजें खरीदते थे करिश्मा-करीना के पापा रणधीर कपूर!

करिश्मा कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर मजेदार बातचीत के दौरान अपने पिता के बारे में ये बातें शेयर की थीं. एक बार फिर उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

दो जोड़ी मोजे और दो रुमाल, लंदन जाकर ये चीजें खरीदते थे करिश्मा-करीना के पापा रणधीर कपूर!
करिश्मा कपूर ने कपिल शर्मा के शो पर सुनाए मजेदार किस्से
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर कुछ समय पहले अपने पिता रणधीर कपूर के साथ कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची थीं. यहां हुई मजेदार बातचीत के दौरान उन्होंने अपने परिवार को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए. दरअसल शो के दौरान होस्ट कपिल शर्मा ने करिश्मा कपूर से सवाल किया कि कपूर परिवार में सबसे बड़ा कंजूस कौन है. इस पर उन्होंने सीधे रणधीर कपूर की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह ही परिवार के 'कंजूस कपूर' हैं. करिश्मा ने अपने पिता के बारे में बताते हुए कहा, "वह पैसे खर्च करने के मामले में बेहद सावधान रहते हैं. वह हर खर्च को सोच-समझकर करते हैं और बिना जरूरत किसी चीज पर पैसा खर्च करना पसंद नहीं करते." बेटी की बात सुनने के बाद रणधीर कपूर ने भी अपनी सफाई पेश की.

उन्होंने कहा, "मेरी सोच केवल 'वैल्यू फॉर मनी' की है. मेरा मानना है कि किसी भी चीज पर तभी पैसा खर्च करना चाहिए जब वह जरूरी हो." इसके बाद करिश्मा ने अपने पिता की शॉपिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया, "जब हम सभी छुट्टियां मनाने के लिए लंदन जाते थे तो सभी लोग शॉपिंग को लेकर काफी एक्साइटेड रहते थे. हर कोई नए कपड़े, जूते और दूसरे सामान खरीदने में बिजी रहता था. लेकिन पापा का अंदाज बाकी सभी से बिल्कुल अलग होता था."

यहां देखें करिश्मा कपूर की वो वायरल रील: कौन है कंजूस कपूर?

करिश्मा ने आगे कहा, "जब मैं पापा से पूछती थी कि आपने शॉपिंग में क्या खरीदा है तो वह बड़े गर्व से बताते थे कि मैंने दो जोड़ी मोजे खरीदे हैं. कई बार मैं पापा को दोबारा शॉपिंग करने के लिए भेजती थी ताकि वह अपने लिए कुछ और सामान खरीद सकें. लेकिन जब वह वापस आते थे तो उनके पास सिर्फ दो जोड़ी मोजे और दो रुमाल होते थे." इस पर सफाई देते हुए रणधीर कपूर ने कहा, "एक आदमी को आखिर और क्या चाहिए? कुछ जोड़ी मोजे, कुछ रुमाल, कुछ टाई, दो-चार शर्ट और एक-दो पैंट काफी हैं."

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन की महाभारत के कंस की वजह से बदली थी अमिताभ बच्चन की जिंदगी, बिग बी ने आगे चलकर यूं उतारा कर्ज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com