विज्ञापन

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के फैन हैं करण जौहर, टोक्यो में की मुलाकात, बोले- 47 बार देखी है उनकी एक ही फिल्म

करण जौहर ने खुद को मेरिल स्ट्रीप का फैन बताया, उन्होंने कहा मैंने उनककी फिल्म 'द डेविल वियर प्राडा' को कम से कम 47 बार देखा है.

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के फैन हैं करण जौहर, टोक्यो में की मुलाकात, बोले- 47 बार देखी है उनकी एक ही फिल्म
टोक्यो में करण जौहर का 'फैन बॉय' मोमेंट
नई दिल्ली:

मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर फिलहाल जापान की राजधानी टोक्यो की सैर पर हैं. इस यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे से हुई. करण ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. पोस्ट की गई तस्वीरों में करण स्ट्रीप और हैथवे के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. करण ने अपनी पोस्ट पर बताया कि दोनों सितारे फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' का प्रमोशन कर रहे हैं. साथ ही करण मजाकिया अंदाज में लिखते हैं कि अब ये तस्वीर उनकी वसीयत में शामिल होगी. निर्देशक ने लिखा, "यह कोई साधारण कैप्शन नहीं बल्कि मेरा कबूलनामा है. मैं अकेले ही मेरिल स्ट्रीप का का बहुत बड़ा दीवाना हूं. उन्होंने कई तरीकों से मुझे अभिनय की कला सिखाई है.वे मेरी गुरु जैसी हैं."

करण ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'द डेविल वियर प्राडा' को कम से कम 47 बार देखा है. निर्देशक लिखते हैं, "मैंने इस फिल्म के डायलॉग्स को डिनर टेबल पर, एडिटिंग रूम में और बोर्ड मीटिंग्स में भी दोहराया है. सच में इसलिए जब मैं आज मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के साथ खड़ा हुआ, तो मुझे लगा जैसे जमीन हिल गई हो. मैं बहुत कोशिश कर रहा था कि शांत रहूं लेकिन मेरा दिल बहुत जोर से धड़क रहा था. मेरे घुटने सच में कांप रहे थे."

यह भी पढ़ें - 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी थी 90s की इस टॉप एक्ट्रेस के अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़, अब कहलाता है 'किंग ऑफ फ्लॉप'

निर्देशक ने दोनों अभिनेत्रियों की तारीफ की. उन्होंने लिखा, "मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे बहुत गर्मजोशी से मिलीं. वे बहुत स्वागतशील रहीं. यह तस्वीर मेरी वसीयत में जाएगी और हां, अभी और बहुत कुछ आने वाला है…क्योंकि मैंने इस सीजन के अपने पसंदीदा सितारों से बातचीत की. बस, अभी के लिए इतना ही."

यह भी पढ़ें -  Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 19 : ‘धुरंधर 2' की कमाई में आई गिरावट, जानें फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन

मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे हॉलीवुड की दो सबसे प्रतिष्ठित और सम्मानित अभिनेत्रियां हैं, जो मुख्य रूप से 2006 की कल्ट फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा' में एक साथ मिरांडा प्रीस्टली और एंडी सैक्स की भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं. यह जोड़ी अपने आगामी सीक्वल, 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में फिर से साथ आ रही हैं. यह फिल्म 1 मई को रिलीज होगी, जिसमें वे मिरांडा प्रीस्टली और एंडी सैक्स के रूप में अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं को दोहराएंगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, Karan Johar News In Hindi, Karan Johar News, Karan Johar Movies And Tv Shows, Karan Johar Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com