Kajol Latest Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल, जो जल्द ही अपकमिंग मूवी 'दो पत्ती' में नजर आएंगी. इस बीच रूल बुक को तोड़ने पर अपनी राय शेयर की है. बुधवार को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह उल्टे सूट में नज़र आ रही हैं और ब्लेज़र के बटन पीछे की तरफ लगे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अगर आपको नियम पसंद नहीं है.. तो नियम तोड़ दीजिए!" इस फोटो को देखते ही फैंस ने रिएक्शन दिया है.
इससे पहले, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुंबई की मूसलाधार बारिश पर एक मजेदार फोटो शेयर की थी. इंस्टाग्राम पर 17.3 मिलियन फ़ॉलोअर्स वाली काजोल ने करण जौहर द्वारा निर्देशित अपनी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की एक छोटी सी झलक शेयर की थी. उन्होंने कैप्शन लिखा, "मैं मुंबई की बारिश का आनंद लेने के लिए कुछ भजिया और चाय लेने के लिए दौड़ रही हूं (दो छतरियों के इमोजी के साथ)".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्लिप में, काजोल ने एक क्लिप पोस्ट किया, जिसमें वह भारी बारिश में जंगल में दौड़ती हुई मुंबई के मौसम पर व्यंग कसती हैं, मुंबई में भारी बारिश हुई जो एक सप्ताह से अधिक समय तक जारी रहने वाली है. एक्ट्रेस ने अपने घर से भारी बारिश की एक झलक भी शेयर की. वीडियो में, काजोल ने बिजली की चमक के साथ उल्टा झरने की तरह गिरती बारिश को कैद किया. उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, वाटरफालीन ... इस बारिश को प्यार कर रही हूं (आंखों में स्टार वाली इमोजी के साथ).
वर्कफ्रंट की बात करें तो अगली बार 'दो पत्ती' में दिखाई देंगी जिसमें वह कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. इसके अलावा फिल्म को 'हसीन दिलरुबा' फ्रैंचाइज़ी की लेखिका कनिका ढिल्लों ने लिखा है. वह कृति सैनन के साथ फिल्म का निर्माण भी कर रही हैं. 'दो पत्ती' कृति की ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स के बैनर तले बतौर निर्माता पहली फिल्म है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं