विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2022

काजोल ने ब्लैक ड्रेस पहनकर चली ऐसी चाल, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- मलाइका को फेल कर दिया...VIDEO 

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल अपनी गाड़ी से उतरती हैं और तेजी से चलने लगती हैं. काजोल की वॉक इस दौरान बहुत ही फनी लगती है.

काजोल ने ब्लैक ड्रेस पहनकर चली ऐसी चाल, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- मलाइका को फेल कर दिया...VIDEO 
काजोल का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

काजोल बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने बड़बोलेपन के लिए जानी जाती हैं. काजोल के दिल में जो होता है, वो उनकी जुबां पर भी होता है और शायद अपनी इसी खूबी की वजह से वे सभी की फेवरेट हैं. ये उनकी लोकप्रियता ही है, जो उनसे जुड़ा कोई भी पोस्ट आज भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होता है. ऐसा ही एक वीडियो काजोल का एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे हैं. इतना ही नहीं, लोग उनकी तुलना तो मलाइका अरोड़ा से भी करने लगे हैं. लेकिन किस बात को लेकर, चलिए हम आपको बताते हैं. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ब्लैक कलर के लॉन्ग बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आ रही हैं. हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता का जन्मदिन था. इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब को उनके बर्थडे बैश में चार चांद लगाते हुए देखा गया. ऐसे में जब काजोल पार्टी में पहुंची तो उनकी चाल पर लोगों की नजरें ठहर गईं. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल अपनी गाड़ी से उतरती हैं और तेजी से चलने लगती हैं. काजोल की वॉक इस दौरान बहुत ही फनी लगती है. वे पैपराजी को कुछ सेकंड्स के लिए पोज देकर आगे बढ़ जाती हैं और करण जौहर के गले लगती हैं. 

काजोल के इस वीडियो के सामने आने के बाद इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं. लोग तो काजोल के वॉक की तुलना मलाइका की वॉक से कर रहे हैं. एक सोशल मडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "इसने तो मलाइका को फेल कर दिया". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "प्रेग्नेंट लग रही है". इस तरह की ढेरों मजेदार प्रतिक्रियाएं काजोल के वीडियो पर आई हैं. 

ये भी देखें: बच्‍चन पांडे के प्रमोशन में व्‍यस्‍त कृति, अक्षय और अरशद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Kajol Video, Kajol Viral Video, Kajol Latest Video, Kajol Funny Video, Kajol Funny Walk Video, Malaika Arora, Kajol Instagram, Kajol At Apoorva Mehta Birthday, Apoorva Mehta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com