विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2020

बॉलीवुड सितारों को 'कड़कनाथ' मुर्गा परोसने की उठी मांग, बताया- कम फैट और भरपूर प्रोटीन

आईफा अवॉर्ड्स 2020 (IIFA Awards) के इवेंट में 'कड़कनाथ' मुर्गे को परोसने की मांग उठी है.

बॉलीवुड सितारों को 'कड़कनाथ' मुर्गा परोसने की उठी मांग, बताया- कम फैट और भरपूर प्रोटीन
आईफा अवॉर्ड्स 2020 में उठी 'कड़कनाथ' मुर्गा परोसे जाने की मांग
  • आईफा अवॉर्ड्स में परोसा जाएगा 'कड़कनाथ' मर्गा
  • कृषि वैज्ञानिक ने मुख्यमंत्री से की मांग
  • इस साल मध्यप्रदेश में होगा आईफा अवॉर्ड
नई दिल्ली:

कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ (कड़कनाथ रिसर्च सेंटर) के एक वैज्ञानिक ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) से मांग की है कि आदिवासी अंचल के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे का मांस प्रदेश के इंदौर में अगले महीने होने वाले आईफा अवार्ड में भाग लेने वाले बॉलीबुड स्टार एवं अन्य अतिथियों को परोसा जाये. कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक आई एस तोमर ने शनिवार को कमलनाथ (Kamalnath) को पत्र लिख कर कहा, "आपने एक ब्लॉग में इंदौर में 27-29 मार्च को होने वाले आईफा अवॉर्ड 2020 को प्रदेश के आदिवासियों को समर्पित किया है."

मलाइका अरोड़ा ने पहना ऐसा गाउन, अपशब्द कहने लगीं फराह खान


उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरा सुझाव है कि पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ (Jhabua) के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गे का मांस इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले फिल्मी सितारों को परोसा जाए. क्योंकि यह मुर्गा कम मात्रा में फैट और भरपूर मात्रा में प्रोटीन एवं आयरन के लिए पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुका है . तोमर ने कहा कि इसके अलावा, मेरा आपसे अनुरोध है कि इस क्षेत्र का दाल-पानिया भी प्रसिद्ध व्यंजन है, इसे भी इन फिल्मी सितारों को इस कार्यक्रम के दौरान खाने में परोसा जाये.

'मिस्टर इंडिया' के रिमेक पर आया फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन, Tweet कर बोले- कोई और मोगैम्बो भी है?


उन्होंने कहा कि इसका सीधा फायदा यहां के आदिवासियों को होगा और क्षेत्र में नये रोजगार के साधन खुलेंगे. मालूम हो कि कड़कनाथ मुर्गों के लिए मध्यप्रदेश को जीआई टैग (भौगोलिक संकेतक) पिछले साल ही मिला है और प्रदेश में कड़कनाथ मुर्गे सबसे ज्यादा झाबुआ में ही पाये जाते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIFA Awards, Iifa Awards 2020, Kadaknath Rooster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com