विज्ञापन

दोस्ती, प्यार और करियर के बीच उलझी नई पीढ़ी की कहानी, 15 नए चेहरों के साथ इस दिन रिलीज होगी 'जीना दिल से’

हम सब के जीवन का बेहद अहम हिस्सा फ्रेंडशिप, प्यार और परिवार होता है लेकिन एक बड़ी चुनौती है इन सब के बीच तालमेल बिठाना. डायरेक्टर अधिश राणा की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जीना दिल से' की कहानी ऐसे ही किरदारों के इर्दगिर्द घूमती है.

दोस्ती, प्यार और करियर के बीच उलझी नई पीढ़ी की कहानी, 15 नए चेहरों के साथ इस दिन रिलीज होगी 'जीना दिल से’
29 मई को रिलीज हो रही जीना दिल से

हम सब के जीवन का बेहद अहम हिस्सा फ्रेंडशिप, प्यार और परिवार होता है लेकिन एक बड़ी चुनौती है इन सब के बीच तालमेल बिठाना. डायरेक्टर अधिश राणा की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जीना दिल से' की कहानी ऐसे ही किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. रिश्तों, परिवार और करियर के मामले में युवा पीढ़ी की क्या जिम्मेदारियां होती हैं? दोस्तों के लिए हमेशा साथ खड़े रहना कितना जरूरी होता है? 29 मई 2026 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली यह फिल्म बहुत ही खूबसूरती से इस प्रकार के कई आम मुद्दों को समेटती है जिनका सामना आज के युवा रोज करते हैं. 

15 से ज्यादा नए एक्टर्स के साथ बनाई गई इस फिल्म के टीजर और इसके गानों को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है. फिल्म का गाना 'मधुबाला' और 'अक्कड़ बक्कड़' लोकप्रिय हो गया है. नक्काश अजीज की जादुई आवाज ने अक्कड़ बक्कड़ को खास बनाया है जिसका म्यूजिक विशाल-आकाश (धनेलिया ब्रदर्स) ने दिया है. गीतकार अराफात महमूद और रैपर विशाल धनेलिया हैं.

'जीना दिल से' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है इसमें आधा दर्जन गीत हैं, जो स्टोरी को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं. फिल्म का टाइटल सॉन्ग जावेद अली ने गाया है. हरियाणा की एक वास्तविक घटना पर आधारित यह फिल्म उसी राज्य की खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माई गई है.  मात्र 14 साल की उम्र से खूब सारी फिल्में देखते आ रहे अधीश राणा ने डीवीडी के द्वारा भी सैकड़ों सिनेमा देखा जिससे उन्हें दुनिया भर की दूसरी संस्कृतियों की झलक देखने को मिली. जब उन्हें फिल्म में डायरेक्टर की अहमियत का एहसास हुआ तो उन्होंने तय किया कि  एक दिन डायरेक्टर ही बनना है. जीना दिल से उनकी सालों की लगन एवं जुनून का नतीजा है.

फिल्म के गानों को श्रेया घोषाल, अरमान मलिक, जावेद अली, असीस कौर और सौमी शैलेश ने गाया है. संगीतकार राहुल जैन, प्रशांत इंगोले और विशाल-आकाश (धनेलिया ब्रदर्स) हैं जबकि गीतकार अमरदीप, प्रशांत इंगोले, अराफ़ात महमूद और कुणाल वर्मा हैं. फ़िल्म के एक्टर्स हैं लक्ष्य हांडा, अभिषेक सिंह, यश पुरोहित, तेजेंद्र सिंह, कुणाल छाबड़ा, रूमा शर्मा, श्रद्धा जोशी, दीक्षा सूर्यवंशी, कियारा दीवान, शिवानी वज़ीर, कंचन सिंह, महक जैन, मुस्कान वार्ष्णेय, प्रियंका मोदगिल, कुशाग्र सक्सेना और उमाकांत चौधरी. 

कृति वर्मा आइटम गीत मधुबाला में दिखाई दे रही हैं. एडीआर मीडिया प्रॉडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म को अधीश राणा ने डायरेक्ट किया है, इसके निर्माता अमरदीप राणा, अधीश राणा और अधिराज राणा हैं जबकि स्टोरी संजय प्रजापति की लिखी हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com