विज्ञापन

42 साल पहले इस गाने की की शूटिंग ने जया प्रदा को कर दिया था परेशान ,पूरी रात नहीं सो पाई थीं एक्ट्रेस, आज भी रहता है ट्रेंडिंग

42 साल पहले जया प्रदा के शराबी फिल्म के इस गाने की वजह से वह पूरी रात सो नहीं पाई थी. निर्देशक प्रकाश मेहरा की डिमांड और उनकी ट्रेडिशनल हीरोइन की इमेज की वजह से वह काफी परेशान हो गई थी.

42 साल पहले इस गाने की की शूटिंग ने जया प्रदा को कर दिया था परेशान ,पूरी रात नहीं सो पाई थीं एक्ट्रेस, आज भी रहता है ट्रेंडिंग
jaya prada sharabi movie
instagram

de De pyar de eyconic song shooting behind story: 80 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार जया प्रदा ने अपनी मासूमियत, शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस से करोड़ों दर्शकों का दिल जीत रखा है. उनकी फिल्मों को आज भी दर्शक जब भी देखते है तो 80 के दशक के रोमांस में चले जाते है. 'सरगम', 'शराबी', 'तोहफा' और 'मकसद' जैसी फिल्मों में उनके जरिए निभाए गए किरदार आज भी फैंस ओटीटी पर देखते हैं. लेकिन इस करियर के पीछे कुछ ऐसे किस्से भी होते है जो कभी कभी उनके लिए परेशानी खड़ा कर देता था.

42 साल पुराने गाने की शूटिंग ने उड़ाई थी रातों की नींद

ऐसे ही एक 42 साल पुराने गाने की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने बताया कि वह उनके करियर का एक ऐसा गाना था, जिसकी शूटिंग ने उन्हें इतनी चिंता में डाल दिया था कि वह पूरी रात वह सो नहीं पाई थीं. दरअसल, वो गाना था साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'शराबी' का सुपरहिट सॉग दे दे प्यार दे. जो अमिताभ बच्चन और जया प्रदा पर फिल्माया गया था. यह गाना आज भी पार्टियों, शादियों और स्टेज परफॉर्मेंस की पहली पसंद बना हुआ है. लेकिन इस गाने के पीछे की कहानी शायद ही ज्यादा लोगों को पता हो.

डायरेक्टर की एक बात ने बढ़ा दी थी जया प्रदा की टेंशन

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में बतौर गेस्ट पहुंचीं जया प्रदा ने इस गाने से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सभी के शाथ शेयर किया था. उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग से एक दिन पहले फिल्म के निर्देशक प्रकाश मेहरा ने उनसे एक ऐसी डिमांड की थी जिसने उन्हें पूरी रात सोने नहीं दिया था.  निर्देशक प्रकाश मेहरा ने उनसे  गाने में पहने जाने वाली ड्रेस को लेकर उन्हें पूरी तरह मॉडर्न और ग्लैमरस लुक में नजर आने की बात कही थी, क्योंकि फिल्म की जान ही यह सॉग था.

यह बात सुनकर जया प्रदा बेहद घबरा गई थीं. क्योंकि 80 के दशक में फैंस के बीच उनकी पहचान एक ऐसी एक्ट्रेस की थी जो अधिकतर साड़ी और पारंपरिक भारतीय ड्रेस में दिखाई देती थीं. ऐसे में अचानक वेस्टर्न और ग्लैमरस अवतार अपनाना उनके लिए आसान नहीं था.

पूरी रात नहीं आई थी नींद

जया प्रदा ने बताया कि निर्देशक की बात सुनने के बाद वह रातभर सोचती रहीं कि दर्शक उन्हें इस नए अंदाज में स्वीकार करेंगे या नहीं. उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि कहीं मॉडर्न आउटफिट में वह कैसी लगेगी और क्या फैंस उन्हें इस नए लुक में पसंद करेंगे की नहीं.

एक्ट्रेस के मुताबिक, गाने का म्यूजिक बेहद एनर्जेटिक था और उनके सामने अमिताभ बच्चन जैसे बड़े स्टार मौजूद थे. ऐसे में उन पर अच्छा परफॉर्म करने का ज्याद प्रशर था. यही वजह रही कि शूटिंग से पहले वाली रात वह ठीक से सो नहीं सकीं.

फिर बना करियर का सबसे यादगार गाना

हालांकि, जब कैमरा ऑन हुआ तो जया प्रदा ने अपनी सारी झिझक पीछे छोड़ दी.  उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ गाने की शूटिंग पूरी की .  'दे दे प्यार दे' न सिर्फ फिल्म 'शराबी' का सबसे लोकप्रिय गीत बना, बल्कि जया प्रदा के करियर के सबसे आइकॉनिक गानों में भी शामिल हो गया.

यह भी पढ़ें; ऋषि कपूर-जीनत अमान की इकलौती फिल्म, हाइट की वजह से नहीं किया साथ काम, मोहम्मद रफी को मिला पहला और आखिरी नेशनल अवॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Prada, Sharabi Movie, De De Pyar De, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com