Jawan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जवान रिलीज हो गई है. जवान ने रिलीज होते ही कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. जवान ने अपने ओपनिंग डे पर इतिहास रच दिया. शाहरुख खान की जवान ने पहले दिन धुआंधार ओपनिंग की. शाहरुख की फिल्म के कलेक्शन ने फैन्स को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले दिन जवान ने 50 या 60 करोड़ नहीं, बल्कि इससे भी ज्यादा का बिजनेस किया. कितना रहा शाहरुख की फिल्म जवान का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं.
जवान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Jawan Box Office Collection Day 1)
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म जवान ने पहले दिन अकेले भारत में सभी भाषाओं में 75 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. सिर्फ भारत में ही नहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी पहले दिन तगड़ा कलेक्शन किया. गुरुवार 7 सितंबर 2023 को जवान की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 58.67% थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में जवान बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है, क्योंकि भारी संख्या में फिल्म को देखने फैन्स सिनेमाघर पहुंच रहे हैं. वहीं, क्रिटिक और पब्लिक से भी जवान को अच्छा रिव्यू मिला है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्य भूमिका में हैं नयनतारा और विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi And Nayanthara In Jawan)
शाहरुख खान जवान फिल्म से एक बार फिर ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं. शाहरुख खान के साथ फिल्म में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आए हैं. फिल्म में सान्य मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं. जबकि दीपिका पादुकोण का इसमें कैमियो रोल है.
पठान से जवान तक: देखें जवान का रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं