विज्ञापन
This Article is From May 09, 2018

श्रीदेवी की बेटियों के साथ दिखीं अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग, तीनों बहनों के साथ दिए पोज; देखें Video

श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के करीब आ गए हैं, मीडिया के सामने उन्हें जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया. इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला भी मौजूद रहीं.

श्रीदेवी की बेटियों के साथ दिखीं अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग, तीनों बहनों के साथ दिए पोज; देखें Video
सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में खुशी, जाह्नवी और अंशुला के साथ अर्जुन कपूर.
  • सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में शामिल सेलेब्स
  • चारों बच्चों के साथ पहुंचे बोनी कपूर
  • जाह्नवी-खुशी और अंशुला के साथ नजर आए अर्जुन कपूर
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पंजाबी रीति-रिवाज से दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली है. मंगलवार रात मुंबई के होटल लीला में इनकी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. पार्टी में सोनम कपूर का पूरा परिवार मौजूद रहा. लेकिन हमारी निगाहें बोनी कपूर पर जाकर टिकीं, जो पूरी फैमिली के साथ रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए. बोनी कपूर यहां बेटे अर्जुन कपूर और तीनों बेटियां अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ पहुंचे. श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के करीब आ गए हैं, मीडिया के सामने उन्हें जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ पोज देते हुए देखा गया. इस दौरान अर्जुन की बहन अंशुला भी मौजूद रहीं.

सलमान और शाहरुख ने किया 'टन टना टन' पर डांस, सोनम कपूर के रिसेप्शन पर ऐसे लगाई आग
 
janhvi kapoor khushi kapoor arjun

चारों बच्चों के साथ बोनी कपूर.


Viral Photos: आनंद आहूजा की सालियों का स्वैग, स्टनिंग अवतार में की एंट्री

सोनम कपूर की रिसेप्शन पार्टी में पूरे परिवार ने पहले एक साथ पोज दिए, फिर अर्जुन अपनी तीनों बहनों के साथ मीडिया के कैमरों में कैद हुए.

देखें, Video
सोनम कपूर के गाने पर करण जौहर ने स्टेज पर लगाई आग, डांस देखकर कहेंगे OMG!

अर्जुन यहां ब्लैक शेरवानी में नजर आए. बोनी कपूर ने नेवी ब्लू शेरवानी पहनी. वहीं, तीनों कपूर सिस्टर्स टेडिशनल लुक में स्पॉट हुईं. खुशी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का रेड एंड येलो लेहंगा पहना, जबकि जाह्नवी और अंशुला मैचिंग आउटफिट में देखी गईं.   
janhvi kapoor khushi kapoor arjun anshula

तीनों बहनों के साथ अर्जुन कपूर.

janhvi kapoor khushi kapoor arjun anshula

अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर.


सोनम कपूर के रिसेप्शन पर आउट ऑफ कंट्रोल हुए पापा अनिल कपूर, सबको यूं किया हैरान

मालूम हो कि, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर फिल्ममेकर बोनी और मोना शौरी के बच्चे हैं. बोनी ने मोना को तलाक देकर श्रीदेवी से शादी की थी. बोनी और श्रीदेवी की दो बेटियां हैं जाह्नवी और खुशी. कहा जाता है कि दोनों परिवार के बीच बेहद दूरियां थी, लेकिन श्रीदेवी के निधन के वक्त अर्जुन और अंशुला, बोनी और उनकी दोनों बेटियों के साथ रहे. अर्जुन पिता का कंधा बने और अंशुला ने जाह्नवी-खुशी को संभाला. इसके बाद से इन्हें कई मौके पर साथ देखा गया. लेकिन सोनम की रिसेप्शन पार्टी में एक-साथ पहुंच, इन्होंने साबित कर दिया है कि इनके बीच अब कोई डिफ्रेंसेस नहीं है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Arjun Kapoor, Janhvi Kapoor, Khushi Kapoor, Sridevi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com