विज्ञापन

'किसी को अगर मैं अट्रैक्टिव ना लगूं तो मुझे बुरा लगेगा', पेद्दि विवाद के बीच जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल

पेद्दि में जाह्नवी कपूर के किरदार और उन्हें जिस तरह पेश किया गया इस पर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी. इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

'किसी को अगर मैं अट्रैक्टिव ना लगूं तो मुझे बुरा लगेगा', पेद्दि विवाद के बीच जाह्नवी कपूर का वीडियो वायरल
पेद्दि में जाह्नवी कपूर के किरदार पर मचा बवाल
Social Media
नई दिल्ली:

राम चरण की फिल्म पेद्दि की रिलीज के बाद से जाह्नवी कपूर का नाम चर्चा में छाया हुआ है. दर्शकों के बीच जाह्नवी कपूर के किरदार और जिस तरह उन्हें पेश किया गया दिखाया गया इस चीज को लेकर चर्चा थी. कई लोगों ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस के 'हाइपर-सेक्शुअलाइजेशन' और बॉडी को जूम-इन करने पर सवाल उठाए हैं. सोशल मीडिया पर मामला गर्माता देख फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सामने आए और ट्वीट कर सफाई दी. 

बुची ने एक्स पर लिखा, बतौर फिल्म मेकर मेरा मानना है कि सिनेमा को एंटरटेन करना चाहिए, इंस्पायर करना चाहिए और दर्शकों के साथ एक कनेक्शन बनाना चाहिए. इसकी वजह से कभी किसी को अनकम्फर्टेबल या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए. मैंने कुछ सीन को लेकर आपके फीडबैक पढ़े और मैं इन्हें सीरियसली ले रहा हूं. अब एक तरफ बुची बाबू का ये कमेंट वायरल हुआ तो दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है.

'जाह्नवी ने कहा था- कोई अगर कहे कि मुझे ये लड़की अट्रैक्टिव नहीं लगी तो मुझे बुरा लगेगा'

जाह्नवी ने राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में कहा था, मैंने भीगी साड़ी नाम से एक गाना किया था. इसमें मैंने एक भीगी साड़ी पहनी थी और मैं थोड़ा सेंशुअली डांस कर रही थी. इस गाने का मकसद किसी को टीज करना नहीं था बल्कि ये एक सेंशुअल गाना था. मुझे लगता है कि अगर किसी ने वो गाना देखकर कहा होता कि मुझे ये लड़की अट्रैक्टिव नहीं लगी तो मुझे बुरा लगता. लेकिन ये किसी को सेक्शुअलाइज करने से बहुत अलग है. वो भी बिना उसकी कन्सेंट के. इसके मैं सख्त खिलाफ हूं.

जाह्नवी ने कहा, मुझे कुछ भी पहनने की आजादी है. मैं कुछ भी पहनकर बाहर जा सकती हूं लेकिन कुछ एंगल्स और जूम ऐसे होते हैं जो आपके कन्सेंट के बिना शूट किए जाते हैं और गलत तरीके से सर्कुलेट किए जाते हैं. ये मेरा कन्सेंट नहीं है.

जाह्नवी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया की तरफ से अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, अगर ऑब्जेक्टिफाई करने से पैसे आ रहे हैं तो ठीक लेकिन इन्हें पैप्स के वीडियो नहीं पसंद. एक ने लिखा, इन्होंने खुद का मजाक बनवा लिया है. हर कोई जानता है कि सेंशुऐलिटी बिकती है और इंडस्ट्री में इसका किस तरह इस्तेमाल होता है. लेकिन हर बात पर डायरेक्टर की गलती निकालना कहां तक ठीक है? मैं कैसे मान लूं कि तुम्हें पता ही नहीं था डायरेक्टर तुमसे क्या करवाना चाहता है और तुम राजी हो गई. एक ने लिखा, ऐसा लग रहा है कि साउथ में इनका करियर अब खत्म हो गया और वापसी के कोई आसार भी नहीं. 

यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म रिलीज होने से पहले ही कर ली शादी, मनमुटाव के बाद भी कभी नहीं दिया तलाक, 6 फोटो में पढ़ें कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com