विज्ञापन

'हम पति पत्नी तो हैं लेकिन...', रकुल प्रीत सिंह के साथ 'सिचुएशनशिप' में हैं जैकी भगनानी, शादी के 2 साल बाद एक्टर का बड़ा खुलासा

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने साल 2024 में शादी की थी. हाल ही में जैकी ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

'हम पति पत्नी तो हैं लेकिन...', रकुल प्रीत सिंह के साथ 'सिचुएशनशिप' में हैं जैकी भगनानी, शादी के 2 साल बाद एक्टर का बड़ा खुलासा
जैकी ने रकुल संग अपनी शादी पर की बात

बॉलीवुड के चर्चित कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. साल 2024 में शादी के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. हाल ही में जैकी ने अपने रिश्ते को लेकर एक ऐसा नजरिया साझा किया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को “सिचुएशनशिप” जैसा बताया है. यह बयान सुनकर कई लोग हैरान भी हुए, लेकिन जब उन्होंने इसके पीछे की सोच समझाई, तो उनकी बात काफी अलग और दिलचस्प नजर आई.

रिश्ता नहीं, एक समझदारी भरा साथ

हाल ही में एक यूट्यूब शो में बातचीत के दौरान जैकी भगनानी ने बताया कि उनका और रकुल का रिश्ता पारंपरिक सोच से थोड़ा अलग है. उन्होंने कहा कि दोनों ही अपनी जिंदगी में पहले से संतुष्ट और खुश इंसान हैं. उनका मानना है कि किसी रिश्ते में आने का मतलब यह नहीं होना चाहिए कि आप अपने अंदर के खालीपन को भरने की कोशिश कर रहे हैं. जैकी के मुताबिक, अगर इंसान खुद से खुश नहीं है, तो कोई भी रिश्ता उसे खुश नहीं कर सकता. वहीं रकुल प्रीत सिंह भी इस सोच से पूरी तरह सहमत हैं. उन्होंने साफ कहा कि उनका रिश्ता किसी जरूरत या कमी को पूरा करने के लिए नहीं है, बल्कि यह दो खुश लोगों का साथ है, जो एक-दूसरे के साथ और ज्यादा खुश हो जाते हैं. जैकी ने कहा कि हम पति पत्नी तो हैं लेकिन उससे पहले दोस्त हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

'सिचुएशनशिप' का मतलब क्या है?

जैकी ने अपने 'सिचुएशनशिप' वाले बयान को समझाते हुए कहा कि इसका मतलब है एक ऐसा रिश्ता, जिसमें पूरी ईमानदारी और खुलापन हो. उन्होंने बताया कि वह रकुल से किसी भी विषय पर बिना किसी डर या झिझक के बात कर सकते हैं. यही उनकी बॉन्डिंग की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने यह भी बताया कि अगर कभी उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड का कॉल आता है, तो वह उसे रकुल के सामने ही उठाते हैं और स्पीकर पर बात करते हैं. उनके अनुसार, रिश्ते में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, क्योंकि छिपाने से ही गलतफहमियां पैदा होती हैं.

यह भी पढ़ें: जैकलीन के लिए जेल से ‘लव लेटर' का सिलसिला जारी, सुकेश चंद्रशेखर पर भड़की पब्लिक, बोली- अब ये सर्कस बंद करो

गौरतलब है कि इस कपल ने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी. उनकी यह डेस्टिनेशन वेडिंग काफी प्राइवेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग शामिल हुए थे. शादी सिख और सिंधी दोनों परंपराओं के अनुसार हुई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com