- कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू की मंच पर हुई मौत
- दिल के दौरे से हुई मौत
- दुबई में शो के दौरान कर रहे थे परफॉर्म
भारतीय मूल के एक स्टैंड-अप कॉमेडियन की दुबई में अचानक हुई मौत से परिवार सदमे में हैं. दरअसल, 36 साल के मंजूनाथ नायडू (Manjunath Naidu) एक शो में स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे थे. तभी खचाखच भरी भीड़ के सामने अभिनय करते समय तनाव और बेचैनी के कारण मंच पर ही मौत हो गई. मीडिया में आई एक खबर के अनुसार शुक्रवार को मंजूनाथ नायडू को मंच पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उनकी मौत हो गई. खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार, पहले उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और बगल में रखी बेंच पर बैठ गए उसके बाद वो मंच पर गिर पड़े. वहां बैठे दर्शकों को लगा कि यह भी उनके कॉमेडी का एक हिस्सा है.
एजाज खान की बढ़ी मुश्किलें, आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पहुंचे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
कॉमेडियन मंजूनाथ नायडू (Manjunath Naidu) का जन्म अबू धाबी में हुआ था लेकिन बाद में वह दुबई में बस गए. अचानक हुए हादसे को लेकर उनके दोस्त और साथी कॉमेडियन मिकदाद दोहदवाला ने बताया, 'शो में उनका नंबर आखिरी था. वह मंच पर गए और अपनी कहानियों से लोगों को हंसा रहे थे. वो अपने पिता और अपने परिवार के बारे में बात कर रहे थे. फिर उन्होंने एक कहानी सुनाई कि वह कैसे तनाव और बेचैनी से गुजरे. कहानी सुनाने के एक मिनट के भीतर ही वह गिर पड़े.'
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मंजूनाथ (Manjunath Naidu) के दोस्त ने बताया कि लोगों को लगा कि यह उनके अभिनय का हिस्सा है. उन्होंने इसे मजाक के तौर पर लिया. दोहदवाला ने बताया कि डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए. दोहदवाला ने उनके परिवार को लेकर कहा, 'उनके माता-पिता का देहान्त हो चुका है और परिवार में केवल एक भाई है. यहां कोई रिश्तेदार नहीं है. कला और हास्य की दुनिया के क्षेत्र से जुड़े सभी लोग उनका परिवार हैं.'
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं