पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में भारतीय सिनेमा का जलवा कायम है. नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में भारतीय फिल्मों का वर्चस्व है. हालांकि कई विदेशी फिल्में भी इसमें शामिल हैं, लेकिन टॉप 10 की इस लिस्ट में छह फिल्में भारतीय हैं. नेटफ्लिक्स की इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म 'देवा' ने पहला स्थान हासिल किया है, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं. बेशक शाहिद कपूर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त हुई थी लेकिन नेटफ्लिक्स पाकिस्तान में इसको जरूर अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की टॉप 10 फिल्मों की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मलयालम फिल्म 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' है, जो एक एक्शन-थ्रिलर है. तीसरे नंबर पर तमिल फिल्म 'ड्रैगन' ने कब्जा जमाया है, जो एक कॉमेडी-ड्रामा है. चौथे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' है, जिसमें राशा थडानी और अमन देवगन भी नजर आए हैं. यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. पांचवें नंबर पर 'ओपेनहाइमर' है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेटफ्लिक्स पाकिस्तान की टॉप 10 फिल्मों की इस लिस्ट में छठे नंबर पर दक्षिण कोरियाई मिस्ट्री थ्रिलर ‘रिवीलेशंस' है, जबकि सातवें नंबर पर रोमांटिक ड्रामा 'नादानियां' ने जगह बनाई है. आठवें नंबर पर साइंस फिक्शन एडवेंचर फिल्म 'द इलेक्ट्रिक स्टेट' और नौवें नंबर पर अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा 'द लाइफ लिस्ट' है. दसवें नंबर पर यामी गौतम की एक्शन कॉमेडी फिल्म 'धूम धाम' ने अपनी मौजूदगी दर्ज की है. वैसे भी पाकिस्तान में हमेशा से बॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता रही है और अब तो ओटीटी की दुनिया के जरिये भारतीय कंटेंट वहां और भी पसंद किया जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं