कमल हासन इस साल दो फिल्मों में नजर आए. पहली कल्कि 2989 एडी और दूसरी इंडियन 2 में. कल्कि 2989 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. जबकि इंडियन 2 का काफी बुरा हाल देखने को मिला. यह साल 1996 में आई फिल्म इंडियन का सीक्वल थी. अभी इस फिल्म का तीसरा पार्ट यानी इंडियन 3 का आना बाकी है. वहीं इंडियन 2 से कमाल हासन से काफी उम्मीदें थी, लेकिन बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह के फ्लॉप साबित हुई.
इंडियन 2 हुई बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर
इंडियन 2 की असफलता को देखते हुए अब मेकर्स ने इंडियन 3 को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो फिल्म के मेकर्स ने इंडियन 3 को सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निर्माताओं ने फिल्म के बारे में कम चर्चा और इंडियन 2 की रिलीज के बाद हुए नुकसान को देखते हुए यह फैसला लिया है. यह फिल्म न केवल कमल हासन के लिए बड़ी डिजास्टर बन गई है, बल्कि इसने लाइका प्रोडक्शंस के लिए आर्थिक रूप से मुश्किलें भी खड़ी कर दी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंडियन 3 डायरेक्ट ओटीटी पर
अब खबर है कि कथित तौर पर प्रोडक्शन घाटे को पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है और नेटफ्लिक्स पर इंडियन 3 को सीधे रिलीज करने पर विचार कर रहा है. हालांकि अभी तक फिल्म के मेकर्स की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. खबरों की मानें तो इंडियन 2 का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. इंडियन 2 में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस जे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला, और अश्विनी थंगराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं