


तस्वीर सौजन्य : vindudarasingh@facebook
विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस के तीसरे सीज़न में जीत हासिल करके यह साबित किया कि उनकी पहचान सिर्फ उनके पिता दारा सिंह से ही नहीं है। इसके बाद वह फिल्मों और टेलीविज़न पर नज़र आने लगे लेकिन बड़ा ट्विस्ट तब आया जब उनका नाम आईपीएल सट्टेबाज़ी की वजह से सुर्खियों में आया।

सीज़न 4 की विजेता श्वेता तिवारी रहीं जो भोजपूरी फिल्मों और हिंदी टेलीविज़न पर काफी लोकप्रिय नाम हैं। पिछले दिनों इन्होंने सीरियस बहू के रोल से कॉमेडी की तरफ रुख़ किया है। हालांकि हिंदी फिल्मों में श्वेता कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं कर पाईं हैं लेकिन क्षेत्रीय सिनेमा में वह काफी लोकप्रिय हैं।
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद

टीवी कलाकार जूही परमार ने सीज़न 5 को शानदार तरीके से खेलकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की थी। जूही पहले से ही टेलीविज़न का जाना माना नाम हैं लेकिन फिलहाल वह कम ही दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर सौजन्य : urvashidholakia@facebook
सीज़न 6 की विजेता ट्रॉफी एक बार फिर टीवी अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया के हाथ लगी जिन्होंने कॉमेडी के अलावा नेगेटिव किरदार में भी काफी नाम कमाया है। बिग बॉस जीतने के बाद भी उनका टीवी करियर जारी है।

मॉडल और अभिनेत्री गौहर ख़ान ने अपने लाजवाब प्रदर्शन के साथ बिग बॉस सीज़न 7 अपने नाम किया। इस शो में हाउज़मेट कुशाल टंडन के साथ उनकी बढ़ती नज़दीकियां काफी चर्चा में रहीं। हालांकि कुछ समय पहले इन दोनों ने ही अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।

बिग बॉस सीज़न 8 यानि पिछले साल के शो में गौतम गुलाटी विजेता रहे थे जो टेलीविज़न का एक और जाना पहचाना नाम है। इन दिनों गौतम, क्रिकेटर अज़हरुद्दीन की बायोपिक 'अज़हर' की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमें अहम रोल इमरान हाशमी निभा रहे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं