35 साल पहले मनाली में शूट हुआ ये गाना, कविता, उदित, मनहर, सुखिवंदर की आवाज, दिल चुरा ले गई मनीषा की मासूमियत, आज भी चलता है ILU, ILU

35 साल पहले एक फिल्म आई जिसका गाना आज भी लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए है. इस गाने को चार सिंगर ने अपनी आवाज दी, मनहर उधास, कविता कृ्ष्णमूर्ति, उदित नारायण और सुखविंदर सिंह की आवाज से सजा ये गाना आज भी ये गाना खूब सुना जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
35 साल पहले इस सुपरहिट गाने को 4 सिंगर्स ने अपनी आवाज के जादू से सजाया
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में प्यार भरे रोमांटिक गानों की लिस्ट बहुत लंबी है.  बॉलीवुड में कई ऐसे यादगार गीत बने हैं जो सालों बाद भी लोगों को अपना दीवाना बनाए हुए हैं. लेकिन साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सौदागर' का गाना 'ईलू-ईलू' आज भी प्यार करने वालों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है. इस गाने को चार सिंगर ने अपनी आवाज दी, मनहर उधास, कविता कृ्ष्णमूर्ति, उदित नारायण और सुखविंदर सिंह की आवाज से सजा ये गाना आज भी ये गाना खूब सुना जाता है. फिल्म में मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन ने अहम भूनिका निभाई थी.

आनंद बख्शी के बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का संगीत

फिल्म 'सौदागर' का निर्देशन सुभाष घई ने किया था. इस फिल्म में मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन मुख्य किरदार में थे. 'ईलू-ईलू' के गीत के बोल फेमस गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि इस गाने को संगीत दिया था फेमस जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने. चारों सिंगर की आवाज ने इस गाने को एक अलग ही पहचान दिलाई. यही वजह है कि आज भी प्यार करने वालों के लिए ये गाना लोकप्रिय गीतों में गिना जाता है. 

ये भी पढ़ें: श्रीदेवी का 39 साल पुराना बारिश वाला गाना, ब्लू साड़ी में झूमती हवा हवाई गर्ल, अलिशा चिनॉय की मखमली आवाज ने बनाया एवरग्रीन

प्यार करने वालों का फेवरेट है ये गीत 

आज भी दो प्यार करने वालों के लिए ये गीत उनके मन की बात को बताता है. जब भी पुराने रोमांटिक गानों की बात आती है तो ये गाना लोगों की जुबान पर आ जाता है. गाने के बोल इस तरह से हैं कि हीरो अपने दोस्तों को बताता है कि ईलू-ईलू शब्द का मतलब क्या है? तब वो बताते हैं कि इसका मतलब होता है 'I LOVE YOU. मनीषा कोईराला के चुलबुलेपन और अंदाज ने इस गाने में जान डाल दी, वहीं अपनी मासूमियत से विवेक मुशरन ने इस गाने को सदाबहार बना दिया. 

Advertisement

9 मिनट 53 सेंकड का ये लंबा गाना अपने संगीत, बोल और गायकों की आवाज के साथ मनीषा और विवेक मुशरन की प्यारी अदायगी के लिए आज भी जाना जाता है. 

फिल्म ने भी लोगों पर चलाया था अपना जादू 

इस फिल्म में कई बड़े कलाकारों ने भी काम किया है. मनीषा कोईराला और विवेक मुशरन के अलावा इसमें दिलीप कुमार, राज कुमार,अमरीश पुरी, अनुपम खेर ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता. फिल्म की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी और ये फिल्म उस समय की हिट फिल्मों में अपनी जगह बना पाई थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर रोक? आखिर क्यों नहीं मिली अनुमति?
Topics mentioned in this article
Saudagar
Bollywood
Romantic Songs