
मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह अपनी हर फिल्म की रिलीज़ से पहले डरे-सहमे रहते हैं, और शुक्रवार को ही रिलीज़ हुई 'शमिताभ' भी अपवाद नहीं है। शुक्रवार को ही मुंबई इंटरनेशनल मोटर शो 2015 का उद्घाटन करते हुए बिग बी ने कहा कि वह 'शमिताभ' की रिलीज़ से पहले भी हर फिल्म की तरह डरे हुए थे, हालांकि समीक्षकों से 'शमिताभ' को काफी सराहना मिल रही है।
शुक्रवार सुबह मुंबई इंटरनेशनल मोटर शो 2015 की शुरुआत अमिताभ बच्चन की मौजूदगी में हुई, और इस कार्यक्रम में 'शमिताभ' के निर्देशक आर बाल्की तथा सह-अभिनेत्री अक्षरा हासन भी मौजूद थीं, जो दक्षिण भारत के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी हैं। शो की शुरुआत करते वक्त अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली गाड़ी फिएट को भी याद किया।
------------------------------------------------------
यह भी पढ़ें : फिल्म रिव्यू : सोचने पर मजबूर करती मनोरंजक 'शमिताभ'
वीडियो रिव्यू : 'शमिताभ' को 3.5 स्टार...
------------------------------------------------------
मुंबई इंटरनेशनल मोटर शो 8 फरवरी तक जारी रहेगा, और इस दौरान कारों और बाइकों के बड़े ब्रांड नुमाइश में भाग लेंगे। मोटर शो के दौरान बातचीत में 'शमिताभ' का ज़िक्र हुआ, जो शुक्रवार को ही रुपहले पर्दे पर रिलीज़ हुई है, और तभी बिग बी ने बताया कि वह अपनी हर फिल्म की तरह 'शमिताभ' की रिलीज़ से पहले भी सहमे हुए थे।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं