1970 में हिंदी सिनेमा में एंट्री लेने वाली मॉडर्न एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) आज 73 की उम्र में भी मॉडर्न हैं. एक बार एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे तो आपको पता चलेगा ग्लैमर किसे कहते हैं. कुछ ऐसा ही जलवा था जीनत का 70 के दशक के सिनेमा में, लेकिन पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक दफा अपनी मां का दिल दुखा दिया था. जीनत ने एक साल पहले एक किस्सा शेयर किया था. इसमें एक्ट्रेस ने बताया था कैसे उन्होंने घर से भागकर अपनी मां का दिल तोड़ दिया था. जब जीनत ने एक्ट्रेस बनने का फैसला लिया था, तो उनकी मां को नौकरी छोड़नी पड़ गई थी, ताकि सेट पर उनके साथ रह सके और उनकी देखरेख कर सके.
जब जीनत ने किया मां को याद
जीनत की मां का नाम वर्धिनी शारवाचर और पिता का नाम अमानुल्लाह खान था. अपने इस पोस्ट में जीनत ने पेरेंट्स के साथ-साथ अपनी मां के जर्मन पति की भी तस्वीर शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मां को याद किया. अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लंबा चौड़ा नोट भी लिखा, जिसमें वह अपनी मां के बारे में बता रही हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, 'हर रविवार, एक शुभचिंतक अपने आर्काइव से मुझे प्यारी-प्यारी तस्वीरें भेजता है, जिन्हें आप जीनत अमान की यादें कह सकते हैं, इस रविवार मुझे मां की दो तस्वीरें मिलीं, जिसमें वह मेरे सगे और सौतेले पिता के साथ हैं, मेरी लाइफ में मेरी मां से असाधारण महिला कोई नहीं हैं, वो मेरा खूब ध्यान रखती थीं, वह समय से आगे थीं, खूबसूरत थी और शालीन भी'.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मां का तोड़ दिया था दिल
देव आनंद की एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मां 50 के दशक के करीब पिता से अलग हो गईं और एक नौकरी करने लगीं, मुझे बोर्डिंग स्कूल भेज दिया, मां मुझसे मिलने आती थी और तोहफे लाती थी, मैंने एक्ट्रेस बनने का मन बनाया और मां ने मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी, मेरे सभी प्रोजेक्ट खुद डील करती, मेरी कमाई मैनेज करतीं, मेरा टिफिन यहां तक कि मुझे डायलॉग भी सिखातीं और मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ाती थीं, लेकिन मां का दिल तब टूटा जब मैं घर से भाग गई , मां कहती थी कि उन्हें मेरे लायक कोई लड़का मिला ही नहीं, जब मेरे बेटे का जन्म मां के जन्मदिन वाले दिन हुआ तो चीजें ठीक हुईं, मां 1995 में चल बसी थी, तो मुझे लगा कि मेरा सुरक्षा कवच हट गया, मां के बिना मैं अधूरी थी, क्योंकि उनके साथ मुझे सिक्योर फील होता था'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं