54 साल पुराना गाना, हेमा मालिनी ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया रोमांस, धर्मेंद्र को नहीं आया था पसंद, लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया सदाबहार

54 साल पुराना वो गाना जिसमें हैं हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की केमेस्ट्री, प्रेम चोपड़ा ने इसमें लगाया छौंक. लता मंगेशकर की मधुर आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
54 साल बाद भी एवरग्रीन है ये गाना, हेमा-धर्मेंद्र की केमिस्ट्री और प्रेम चोपड़ा का तड़का
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में आज भी पुरानी फिल्मों के गाने और उनकी कहानी और संगीत की वजह से आज भी लोगों को याद हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जिसमें हिराईन ने हीरो को चिढ़ाने के लिए दूसरे आदमी के साथ रोमांस किया. ये गाना धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया है फिल्म 'राजा जानी' का है जो साल 1972 में रिलीज हुई थी. इस कहानी से जुड़ा एक मजेदार किस्सा खुद हेमा मालिनी ने बताया था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस गाने में प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस करना था और इसके पीछे का मकसद धर्मेंद्र को जलाना था. प्रेम चोपड़ा इतने खुश हो गए कि खुद को हीरो समझकर एक्टिंग करने लगे थे. यह बात धर्मेंद्र को पसंद नहीं आई थी.

गाने में प्रेम चोपड़ा को रिझाती थीं हेमा

फिल्म 'राजा जानी' का गाना 'कितना मजा आ रहा है' में हेमा मालिनी और प्रेम चोपड़ा डांस करते दिख रहे थे. बता दें कि उस वक्त धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी नहीं हुई थी. हेमा ने बताया था कि इस गाने की शूटिंग उदयपुर में हुई थी और इसमें वो प्रेम चोपड़ा के साथ रोमांस कर रही थीं, जिससे धर्मेंद्र को जलाया जा सके. धर्मेंद्र दूर से खड़े होकर छुप-छुपकर हेमा मालिनी को देख रहे थे. 

ये भी पढ़ें: टॉक्सिक के बाद वकील बने यश, बताया असली और नकली में अंतर, वीडियो हो रहा वायरल

जिस विलेन से डरती थीं, उसी के साथ किया रोमांस

इस गाने को लेकर एक कहानी और है कि हेमा मालिनी को प्रेम चोपड़ा से डर लगता था.  वो उनको देखकर घबरा जाती थीं और कभी-कभी अपने डायलॉग भूल जाती थीं. ऐसे में उनके साथ ये रोमांटिक सीन करना आसान नहीं था. लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने इस गाने में बहुत बेहतरीन तरह के एक्ट किया. इसके साथ ही धर्मेंद्र को देखकर भी साफ लग रहा था कि वो हेमा को किसी और के साथ देखकर खुश नहीं थे. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
कीया सिल्वर जीतकर वायरल, लेकिन 4 गोल्ड जीतकर भी गुमनाम रह गईं मधुरा
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Hindi Songs
Hindi News
Lata Mangeshkar