विज्ञापन

He Man Masters of the Universe Review: बचपन का सुपरहीरो फिर लौटा, जानें कैसी है ही-मैन की 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स', पढ़ें रिव्यू

He Man Masters of the Universe Review: ही मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स फैंटेसी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानें कैसी है 1900 करोड़ की ये फिल्म.

He Man Masters of the Universe Review: बचपन का सुपरहीरो फिर लौटा, जानें कैसी है ही-मैन की 'मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स', पढ़ें रिव्यू
He Man Masters of the Universe Review: जानें कैसी है ही मैन की मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स
नई दिल्ली:

He Man Masters of the Universe Review: फैंटेसी और एडवेंचर फिल्मों के शौकीनों के लिए 'ही मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस लेकर आई है. जिसमें शानदार एक्शन तो है ही. साथ में इमोशन से भरपूर लम्हे, हाई लेवल के ग्राफिक्स और ऐसी दुनिया जो एक अलग ही लेवल की लाइफ को बयां करती हैं. फैन्स काफी समय से इस फिल्म फिल्म का इंतजार कर रहे थे. और, ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने आते ही उन्हें नॉस्टेलजिक कर दिया है. फिल्म से जुड़े शुरुआती रिस्पॉन्स के मुताबिक फिल्म दर्शकों को थिएटर में बांधे रखने में कामयाब हो रही है. खास तौर पर इसकी विजुअल क्वालिटी और क्लाइमैक्स सीक्वेंस बड़े पर्दे के लिए तैयार किए गए ही लगते हैं. जो दर्शकों को रोमांचित करते हैं.

एक्शन और विजुअल्स बने फिल्म की सबसे बड़ी ताकत

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इस फिल्म को पांच में से 3.5 स्टार्स दिए हैं. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ये एक सॉलिड एक्शन पेक्ड एंटरटेनर है. जो नॉस्टेलजिया से भरपूर है. जिसकी वर्ल्ड बिल्डिंग भी खासी इंप्रेसिव है. उनके मुताबिक फिल्म के एक्शन सीक्वेंस ही इसकी जान है. जिनके जरिए ही मैन की दुनिया को बड़े पर्दे पर काफी लार्ज तरीके से और खूबसूरती के साथ पेश किया गया है. जंग के सीन, हाई फाई वेपन्स से लड़ाइयां और फैंटेसी एलिमेंट्स फिल्म को एक अलग लेवल पर ले जाते हैं. इन्हें देखकर कहा जा सकता है कि मेकर्स ने फिल्म को सिर्फ विजुअली स्ट्रॉन्ग बनाने पर अपना फोकस नहीं रखा है बल्कि स्टोरी पर भी काम किया है. जिसकी वजह से फिल्म हर एंगल से शानदार बनी है.

स्क्रीनरेंट डॉट कॉम की मॉली फ्रीमैन ने अपने रिव्यू में लिखा है कि मुझे ही-मैन की लोकप्रियता कभी समझ नहीं आई. लेकिन गैलित्जिन के सहानुभूतिपूर्ण और गंभीर नायक ने मेरा दिल पूरी तरह जीत लिया.

क्या है फिल्म की कहानी?

‘मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' 2026 की हॉलीवुड फैंटेसी-एक्शन फिल्म है, जो मैटल की मशहूर ही-मैन फ्रेंचाइजी पर आधारित है. यह 1987 में आई लाइव-एक्शन फिल्म के बाद इस कहानी का नया बड़े पर्दे वाला रूप है. फिल्म का डायरेक्शन ट्रैविस नाइट ने किया है. जबकि इसकी कहानी क्रिस बटलर, एरन नी, एडम नी और डेविड कैलाहम ने लिखी है. कहानी प्रिंस एडम ग्लेन की है, जो इटर्निया ग्रह का असली राजकुमार है. बचपन में उसकी सुरक्षा के लिए उसे पृथ्वी पर भेज दिया गया था, जहां वो एक सामान्य लड़के की तरह बड़ा होता है. लेकिन 15 साल बाद स्वॉर्ड ऑफ पावर उसे फिर से उसके असली घर इटर्निया पहुंचा देती है. इस तरह फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है.

कौन-कौन से कलाकार आए नजर?

फिल्म में निकोलस गैलित्जिन ने प्रिंस एडम और ही-मैन की मुख्य भूमिका निभाई है. कैमिला मेंडेस टीला के किरदार में दिखाई देती हैं. जो एटर्निया की गार्ड्स की कप्तान और एडम की सबसे भरोसेमंद साथी है. वहीं जैरेड लेटो ने फिल्म के मुख्य खलनायक स्केलेटर का रोल निभाया है. एलिसन ब्री ईविल-लिन बनी हैं. फिल्म में इद्रिस एल्बा मैन-एट-आर्म्स, मोरेना बैकारिन सोर्सरेस, जेम्स प्योरफॉय किंग रैंडोर और शार्लोट राइली क्वीन मार्लेना के किरदार में नजर आते हैं. इसके अलावा क्रिस्टन वाइग ने रोबोटो को आवाज दी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com