विज्ञापन
This Article is From May 13, 2018

Happy Mother's Day: मदर्स डे के दिन हुआ था इस अभिनेता के पिता का देहांत, सुनाई आपबीती

Happy Mother's Day 2018: बोमन ईरानी ने मदर्स डे से जुड़ी एक ऐसी बात कही है, जो आपको इमोशनल कर देगी. बोमन ने बताया कि मदर्स डे के दिन ही उनके पिता का देहांत हुआ था.

Happy Mother's Day: मदर्स डे के दिन हुआ था इस अभिनेता के पिता का देहांत, सुनाई आपबीती
Happy Mother's Day 2018! का गूगल ने बनाया डूडल.
  • 'मदर्स डे' पर गूगल ने बनाया डूडल
  • मदर्स डे के दिन दुनिया से अलविदा कह गए थे बोमन ईरानी के पिता
  • 59 सालों से मां ने निभाई मां-पिता की जिम्मेदारी: बोमन
नई दिल्ली: दुनियाभर में आज मदर्स डे (Mother's Day) मनाया जा रहा है. हमारी जिंदगी की सबसे अहम कड़ी यानी मां को लोग अलग-अलग अंदाज में बधाई दे रहे हैं. गूगल ने 'Happy Mother's Day 2018!' शीर्षक का डूडल बनाकर, दुनियाभर की मां और उनके बलिदान को सलाम किया है. बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स अपनी मां को बधाई दे रहे हैं, इसी बीच अभिनेता बोमन ईरानी ने मदर्स डे से जुड़ी एक ऐसी बात कही है, जो आपको इमोशनल कर देगी. बोमन ने बताया कि मदर्स डे के दिन ही उनके पिता का देहांत हुआ था.

Mother's Day: 'जीजाजी छत पर हैं' के मुरारी ने मंदिर में की थी ये हरकत, मां ने किया हाल बेहाल

बोमन ईरानी ने अपनी मां की चाय की चुस्की लेते हुए एक बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. कैप्शन में उन्होंने मदर्स डे से जुड़ा इमोशनल कर देना वाला पोस्ट लिखा. बोमन बताते हैं, "आज मेरे पिता की 59वीं पुण्यतिथि है, मदर्स डे पर उनका देहांत हुआ था. उसी दिन से मां सिर्फ मां नहीं पिता भी बन गईं. उन्होंने मुझे पाला-पोसा, बड़ा किया और आज भी मेरी जिम्मेदारी उठाती आ रही हैं. भले ही आज में दादा बन चुका हूं, लेकिन वह मेरे लिए मां और पिता हैं. वह हमेशा से मुझे प्रोत्साहित करती आ रही हैं."

पढ़ें, Happy Mother's Day 2018 पर बोमन ईरानी का पोस्ट...
इस एक्ट्रेस ने मेकअप करते हुए पिलाया बच्चे को दूध, मदर्स डे पर की ऐसी पोस्ट

बता दें, 58 वर्षीय बोमन ईरानी को असली पहचान 'मुन्नाभाई एमबीबीएस (2003)' में डॉक्टर अस्थाना का किरदार निभाकर मिली थी. 'लगे रहो मुन्ना भाई (2006)', 'हे बेबी (2007)', '3 इडियट्स (2009)', 'हैप्पी न्यू ईयर (2014)', 'हाउसफुल' सीरीज की फिल्मों में उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाया. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Mothers Day 2018!, Mothers Day, Google Doodle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com