विज्ञापन

खुद से ज्यादा सक्सेसफुल भारती सिंह से शादी कर कैसा महसूस करते थे हर्ष? 9 साल बाद किया खुलासा, कहा- 'अजीब था...'

एक्टर-कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. सात साल तक डेट करने के बाद इस कपल ने 2017 में शादी कर ली. दोनों को साथ में कई शोज में भी देखा गया और वह साथ मिल कर अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं.

खुद से ज्यादा सक्सेसफुल भारती सिंह से शादी कर कैसा महसूस करते थे हर्ष? 9 साल बाद किया खुलासा, कहा- 'अजीब था...'
हर्ष और भारती ने की है लव मैरिज

एक्टर-कॉमेडियन भारती सिंह और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिंबाचिया छोटे पर्दे के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं. सात साल तक डेट करने के बाद इस कपल ने 2017 में शादी कर ली. दोनों को साथ में कई शोज में भी देखा गया और वह साथ मिल कर अपना यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. उनकी जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. हाल में हर्ष ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ अनकही बातें कहीं और खुलासे किए. हाल ही में एक बातचीत के दौरान, हर्ष ने बताया कि उन्होंने इस सोच का सामना कैसे किया कि उन्होंने खुद से अधिक सफल भारती सिंह से शादी की.

क्या बोले हर्ष लिंबाचिया ​​​?

नेहा धूपिया के चैनल पर अपने पति अंगद बेदी के साथ पहले "डबल डेट" एपिसोड में, हर्ष से पूछा गया कि क्या उन्हें खुद से अधिक सफल पत्नी से शादी करने के लिए लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा? जवाब में हर्ष ने कहा. "हां, ऐसा था, बहुत ज्यादा. अगर आप किसी लड़की से शादी कर रहे हैं... और समाज कहता है कि आदमी को औरत से ज्यादा सफल होना चाहिए, तो किसी को कोई दिक्कत नहीं होती. लेकिन जब औरत आदमी से अधिक सफल होती है, तो यह उनके लिए अजीब होता है."  

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे कहा, "मुझे भी पहले थोड़ा अजीब लगता था, लेकिन फिर मुझे लगा कि मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस अपना काम बेहतर करता रहूं और आगे बढ़ूं. मुझे एक राइटर के तौर पर बहुत अच्छी पेमेंट मिल रही थी, फिर भी मैंने प्रोडक्शन में कदम रखा, क्योंकि प्रोड्यूसर बनने का मतलब था कि मैं कम से कम उनके लेवल तक तो थोड़ा पहुंच ही जाऊंगा. कम से कम कुछ तो होगा. फिर मैंने क्रिएटिव डायरेक्शन शुरू किया. मैंने लगभग पूरा शो 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' लिखा और उसे बनाया. उसके बाद, मुझे यह आत्मविश्वास मिला कि मैं भी कुछ कर सकता हूं,"

कपिल शर्मा को बताया जीनियस 

कपिल शर्मा के हुनर की तारीफ करते हुए, हर्ष ने कहा, "कपिल भाई पूरी स्क्रिप्ट लिखवाते थे, मतलब वह बोलते थे और हम टाइप करते थे." जिस पर भारती ने कहा, "कपिल भाई की स्क्रिप्ट कोई नहीं लिख सकता. उनके पास भगवान का दिया हुआ तोहफा है. कॉमेडी सीखी नहीं जा सकती, जब तक कि वह आपके अंदर न हो, जैसे टाइमिंग वगैरह. जॉनी (जॉनी लीवर) भाई और ये सभी लोग भगवान का दिया हुआ तोहफा हैं."

यह भी पढ़ें: अब आलिया भट्ट के लिए मसीहा बनकर आए सोनू सूद, बिन मांगे एक्ट्रेस की मदद को यूं आए आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com