Govinda Discharged From Hospital: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. बीते मंगलवार की सुबह एक्टर संग एक हादसा हो गया, जिसमें वह गोली से जख्मी हो गए. इसके बाद गोविंदा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सुपरस्टार के गोली लगने और अस्पताल भर्ती होने से उनके फैंस काफी चिंतित है. हर कोई गोविंदा के जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है. इस बीच एक्टर की बीवी सुनीता ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है और बताया है कि गोविंदा को अस्पताल से कब छुट्टी मिलने वाली हैं.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनीता का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह बता रही हैं कि गोविंदा को अस्पताल से कब छुट्टी मिलने वाली है. सुनीता ने एक्टर की तबीयत के बारे में अपडेट देते हुए कहा, 'सर (गोविंदा) पूरी तरह से ठीक हैं. कल 12 या 1 बजे तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया, उनके लिए प्रार्थना करने के लिए.' सोशल मीडिया पर सुनीता का यह वीडियो वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आपको बता दें कि जब गोविंदा के साथ यह हादसा हुआ तब उनकी पत्नी सुनीता घर पर नहीं थीं. सुनीता उस समय जयपुर में थीं. वह 29 सितंबर को खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आई थीं. अगले दिन उन्होंने लगभग साढ़े चार बजे मंदिर में खाटूश्याम बाबा के दर्शन किए. सुनीता 1 अक्टूबर को दोपहर में मुंबई जाने वाली थीं, लेकिन सुबह उन्हें गोविंदा के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद वह जल्द से जल्द मुंबई के लिए रवाना हो गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं