गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा जो पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ नवरात्रि मनाती हैं, ने इस पावन अवसर पर माता रानी से अपनी इच्छा के बारे में खुलकर बात की है. आईएएनएस से खास बातचीत में सुनीता ने माता रानी के प्रति अपनी आस्था, चैत्र नवरात्रि मनाने के अपने तरीके और अपने जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में बात की. सुनीता ने कहा, "नवरात्रि नौ देवियों का प्रतिनिधित्व करती है, उनमें से एक कालरात्रि हैं, उनकी पूजा करने से आपके शत्रुओं का नाश होता है. जो कोई भी मेरे परिवार पर बुरी नजर डालेगा, उसे कालरात्रि मां के क्रोध का सामना करना पड़ेगा."
यह पूछे जाने पर कि वह इस त्यौहार को कैसे मनाती हैं, सुनीता ने आईएएनएस को बताया, "मैं पिछले 25-30 सालों से नवरात्रि मना रही हूं. मैं इसे बहुत जोश के साथ मनाती हूं, और नौ दिनों तक उपवास रखती हूं- मैं केवल 'फलाहार' खाती हूं. मैं अपने घर पर माता रानी की 'घटस्थापना' भी करती हूं, 'अखंड ज्योत दीया' और 'खेतड़ी' के साथ. हम नवरात्रि के दौरान नॉन-वेज, प्याज या लहसुन नहीं खाते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पूछे जाने पर कि "क्या आपके पास नवरात्रि से जुड़ी कोई विशेष यादें या अनुष्ठान हैं जो आपको प्रिय हैं?" "मैं चैत्र नवरात्रि घर पर ही मनाती हूं, लेकिन अक्टूबर-नवंबर में पड़ने वाले नवरात्रि के लिए मैं वैष्णो देवी जाती हूं. मैं अष्टमी को वैष्णो देवी में देवी दर्शन करती हूं, उसके बाद नवमी को कन्या पूजन करती हूं."
उन्होंने यह भी बताया कि चैत्र नवरात्रि उन्हें कैसे प्रभावित करती है. इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "जब आप नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं, तो आपको बहुत शांति और अपने दुश्मनों से लड़ने की शक्ति मिलती है. मैं माता से अपने बच्चों की सुरक्षा और घर की शांति के लिए भी प्रार्थना करती हूं." सुनीता हाल ही में अपने पति गोविंदा से अलग होने की अटकलों के कारण चर्चा में थीं. सुनीता आहूजा द्वारा छह महीने पहले गोविंदा को तलाक का नोटिस जारी करने की कई खबरें आई थीं. हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने ऐसी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि गोविंदा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है. गोविंदा और सुनीता ने मार्च 1987 में शादी की थी. दंपति के दो बच्चे हैं, उनकी बेटी टीना और बेटा यशवर्धन.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं