बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय अपनी लेग इंजरी को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, शूटिंग के दौरान गोविंदा एक हादसे का शिकार हो गए थे और गलती से उनके पैर में गोली लग गई थी. उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन दिनों तक इलाज के बाद वह अब डिस्चार्ज हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर गोविंदा का एक थ्रोबैक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं, जिसमें चीची भैया के डांस मूव्स देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे और उनकी फिटनेस भी इस वीडियो में कमाल की लग रही हैं, तो चलिए आपको भी दिखाते हैं गोविंदा का यह पुराना वीडियो.
चीची भैया के मूव्स हैं कमाल
इंस्टाग्राम पर lehrentv नाम से बने पेज पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का एक डांसिंग वीडियो शेयर किया गया हैं, जिसमें वह फास्ट बीट्स पर ब्रेक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं और लंबे बाल में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट पहनी हैं, जिसके ऊपर सिल्वर कलर का साइड बॉर्डर दिया हैं. इसके साथ उन्होंने शिमरी सिल्वर कलर की ही शर्ट कैरी की हैं और गोविंदा के डांस मूव्स कमाल लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर गोविंदा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और 123000 से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यूजर्स बोले मिथुन से बेस्ट डांसर हैं गोविंदा
गोविंदा का यह डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर छा गया कि उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मिथुन से बेस्ट डांसर हैं गोविंदा. एक अन्य यूजर ने लिखा कि कोई भी बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के डांस स्टाइल को बीट नहीं कर सकता हैं. तो वहीं, एक यूजर ने लिखा कि गोविंदा सर की बात ही अलग थी. बता दें कि गोविंदा अपने एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांसिंग को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं और एक से बढ़कर एक डांस नंबर उन्होंने अपनी फिल्मों में किए हैं, इसी तरह से उनका यह डांस भी खूब पसंद किया जा रहा हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं