अभिनेता गोविंदा (Govinda) अब खतरे से बाहर हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है. डिस्चार्ज के बाद गोविंदा (Govinda First Video After Discharge) का पहला वीडियो सामने आ चुका है. गोविंदा के फैंस उन्हें देख बेहद खुश है. गलती से अपनी ही बंदूक से पैर पर गोली लगने के बाद गोविंदा को 1 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां उनकी सर्जरी की गई.
पत्नी सुनीता ने दी थी जानकारी
शुक्रवार सुबह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा डिस्चार्ज की औपचारिकताओं के लिए क्रिटिकेयर अस्पताल पहुंचीं और खुशी-खुशी बताया कि उनकी तबीयत ठीक है और शुक्रवार को दोपहर 1 बजे के आसपास उन्हें छुट्टी मिलने की उम्मीद है. सुनीता ने मीडिया से भी बातचीत की और इस दौरान उनके चेहरे पर राहत भरी मुस्कान नजर आई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस तरह घटी घटना
बता दें कि 1 अक्टूबर 2024 को जब गोविंदा पत्नी सुनीता के पास कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे तभी ये हादसा हुआ. गलती से उनकी रिवॉल्वर जमीन पर गिर गई और उससे गोली चल गई, जिससे उनके पैर में चोट लग गई. यह घटना सुबह करीब 4:45 बजे हुई, जब वह शहर के लिए निकलने से पहले बंदूक की जांच कर रहे थे. अभिनेता, जो एक प्रसिद्ध शिवसेना नेता भी हैं, मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थे. घटना की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता कोलकाता से वापस लौट आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं