विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2017

Google पर सनी लियोन बनीं 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर', अर्शी खान और सपना चौधरी से मिली कड़ी टक्कर

Google ने साल 2017 के अपने टॉप ट्रेंड जारी कर दिए हैं. एक बार फिर गूगल पर सनी लियोन का जलवा कायम है. इसमें दिशा पाटनी का नाम भी शामिल है.

Google पर सनी लियोन बनीं 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर', अर्शी खान और सपना चौधरी से मिली कड़ी टक्कर
सपना चौधरी, सनी लियोन और अर्शी खान
  • टॉप पर रही हैं सनी लियोन
  • शिल्पा शिंदे ने भी बनाई है जगह
  • राणा डग्गुबत्ती रहे 10वें नंबर पर
नई दिल्ली:

Google ने साल 2017 के अपने टॉप ट्रेंड जारी कर दिए हैं. एक बार फिर गूगल पर सनी लियोन का जलवा कायम है. वे  भारत के टॉप एंटरटेनर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर रही हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि इंटरनेट पर उनसे पार पाना बहुत मुश्किल है. ल स्टार से बॉलीवुड तक का उनके सफर ने उन्हें लोकप्रियता के चरम पर पहुंचा दिया है. वैसे भी उनके आइटम सॉन्ग भी उन्हें सुर्खियों में लाने का काम करते हैं. वैसे भी उन्होंने इस साल एक बच्ची को भी गोद लिया था, जो काफी सुर्खियों में रहा था. सनी लियोन कुछ भी करें वह सुर्खी बनता ही है. 

लीजिए आ गई 2017 की सबसे बड़ी फिल्मी खबर, सनी लियोनी कर सकती हैं ये काम!
 


दूसरे स्थान पर बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट और कंट्रोवर्सी क्वीन अर्शी खान ने जगह बनाई है. अर्शी खान बिग बॉस में अपनी सफल पारी की वजह से इन दिनों सुर्खियों में हैं, और उनका बोल्ड अंदाज हर किसी को पसंद भी आ रहा है. वे घर में बिंदास नजर रही हैं. यही नहीं, बिग बॉस-11 में नजर आ चुकीं हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कायम हैं. हालांकि उनकी बिग बॉस में पारी अच्छी नहीं रही, लेकिन वे अपनी लोकप्रियता की वजह से चर्चा में जरूर रहीं. 

Video: बॉलीवुड में शुरू-शुरू में थोड़ी परेशानी हुई : सनी लियोनी



VIDEO: जब ड्राइवर ने भेजा Dirty Message तो सनी लियोन ने किया ऐसा हश्र 

चौथे स्थान पर यूट्यूब सनसनी विद्या वॉक्स हैं, पांचवे स्थान पर एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने बाजी मारी है. दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दोस्ती और बोल्ड फोटोशूट की वजह से खूब हिट रहीं. उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट्स  पर खूब धमाल मचाकर रखा. उनके अलावा कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे, बिग बॉस कंटेस्टेंट बंदगी कालरा, जहीन खान की पत्नी सागरिक घाटगे और बाहुबली स्टार राणा डग्गुबत्ती के नाम भी शामिल हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 11, Sunny Leone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com