विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

Good Newwz Box Office Collection Day 19: देश के साथ विदेशों में भी मचाई अक्षय कुमार की फिल्म ने धूम, कमा डाले इतने करोड़

Good Newwz Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 19वें दिन भी तूफानी कमाई की है.

Good Newwz Box Office Collection Day 19: देश के साथ विदेशों में भी मचाई अक्षय कुमार की फिल्म ने धूम, कमा डाले इतने करोड़
Good Newwz Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार की फिल्म ने 9वेंं दिन किया इतना कलेक्शन
  • अक्षय कुमार ने मचाई धूम
  • अक्षय कुमार की फिल्म ने 16वें बिखेरा जादू
  • कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

Good Newwz Box Office Collection Day 19: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज' (Good Newwz) ने 19वें दिन भी तूफानी कमाई की है. फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो गए हैं, हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक खूब कमाई कर रही है. फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz Collection)' ने जहां मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, विदेशों में भी अक्षय कुमार की फिल्म की धूम रही. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म ने 13 जनवरी तक विदेशों में करीब 69.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. 

बिग बॉस में मधुरिमा ने पतीला मार-मारकर विशाल का किया बुरा हाल, देखें Video


वहीं, तरण आदर्श के मुताबिक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म 'गुड न्यूज (Good Newwz)' ने 13 जनवरी तक देश में 190 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म की लगातार हो रही इस कमाई को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही 200 करोड़ रुपये का भी आंकड़ा पार कर लेगी. यह फिल्म रिलीज के बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. फिल्म में कॉमेडी का जबरदस्त डोज है. इसके साथ ही 'गुड न्यूज' साल 2019 में अक्षय कुमार की चौथी सबसे हिट फिल्म साबित हुई है. अक्षय कुमार की इस फिल्म ने देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी धमाकेदार ओपनिंग की. गुड न्यूज ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये के साथ भारत में ओपनिंग की थी.

Tanhaji Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म ने 5वें दिन की बंपर कमाई, कमा डाले इतने करोड़

'गुड न्यूज (Good Newwz)'  में एक्टिंग की बात करें तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने वरुण का किरदार बढ़िया ढंग से निभाया है और करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी शानदार तरीके से उनका साथ दिया है. दोनों बतौर कपल फिल्म में खूब जमे हैं. दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के देसी कैरेक्टर स्क्रीन पर आते ही कई रंग भर देते हैं. उनका बिंदास अंदाज और डायलॉग भी चेहरे पर हंसी ले आता है. इस तरह एक्टिंग के मामले में इन सभी सितारों ने दिल जीता है. वहीं अब देखना होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Good Newwz Box Office Collection Day 19, Akshay Kumar, Kareena Kapoor, Kiara Advani, Diljit Dosanjh, Good Newwz Box Office Collection, Good Newwz Release, Good Newwz Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com