विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2020

जब दो शाहरुख खान के बीच फंसीं गौरी लिखा 'हैंडल करना मुश्किल' तो SRK बोले- डेढ़ साल से दोनों घर पर...

गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दो-दो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आ रही हैं.

जब दो शाहरुख खान के बीच फंसीं गौरी लिखा 'हैंडल करना मुश्किल' तो SRK बोले- डेढ़ साल से दोनों घर पर...
शाहरुख खान का गौरी खान की पोस्ट पर यूं आया कमेंट
  • गौरी खान ने शेयर की फोटो
  • दो-दो शाहरुख के साथ आईं नजर
  • शाहरुख खान ने किया यह कमेंट
नई दिल्ली:

गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह दो-दो शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो में एक असली शाहरुख खान हैं जबकि दूसरा शाहरुख खान का मोम का पुतला है. गौरी खान ने जैसे ही फोटो शेयर की यह वायरल हो गई. लेकिन गौरी खान ने सोचा भी नहीं होगा कि किंग खान की तरह से इस पर कमेंट भी आएगा. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस फोटो पर कमेंट किया है, और इसमें यह इशारा भी कर दिया है कि पिछले डेढ़ साल से वह खाली हैं. इस तरह गौरी खान की यह फोटो और शाहरुख खान का यह कमेंट खूब वायरल हो रहा है. 

गौरी खान (Gauri Khan) ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था, 'दोनों को हैंडल करना वाकई मुश्किल है...' गौरी की पोस्ट खूब वायरल हो रही थी, तभी इस पर शाहरुख खान का भी कमेंट आया. शाहरुख खान ने लिखा, 'और फिर पिछले एक साल छह महीने से दोनों घर पर ही हैं...' इस तरह शाहरुख खान ने इस पर कमेंट किया और फैन्स के जोरदार रिएक्शन भी आए. बता दें कि शाहरुख खान ने 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया है और वह प्रोडक्शन के काम पर फोकस कर रहे हैं. यही नहीं,  अब खबरें आ रही हैं कि वह राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gauri Khan, Shah Rukh Khan, SRk Comment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com