विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2021

किसानों के समर्थन में बॉलीवुड फिल्म निर्माता का Tweet हुआ Viral, बोले- इंसाफ होगा...

फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि इंसाफ होगा.

किसानों के समर्थन में बॉलीवुड फिल्म निर्माता का Tweet हुआ Viral, बोले- इंसाफ होगा...
किसानों (Farmers) के समर्थन में विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) का ट्वीट हुआ वायरल
  • किसानों के समर्थन में उतरे विशाल भारद्वाज
  • विशाल भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा कि इंसाफ होगा...
  • विशाल भारद्वाज का ट्वीट खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

दिसंबर माह से ही कृषि कानूनों (Farm Laws) के विरोध में बैठे किसानों ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) के खास मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला किया था. कृषि कानूनों के विरोध का यह सिलसिला दो महीने पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन अभी तक मामले का हल नहीं निकल पाया है. वहीं, बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में उन्होंने बताया कि इंसाफ होगा. इसके साथ ही उन्होंने एक गाने का लिंक भी शेयर किया है, जिसका नाम भी 'इंसाफ होगा' है.


विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) ने 'इंसाफ होगा' सॉन्ग का लिंक साझा करते हुए किसानों के समर्थन में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, "अपने देश के किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए- इंसाफ होगा." किसानों के समर्थन में किया गया फिल्म निर्माता का यह ट्वीट खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. विशाल भारद्वाज द्वारा शेयर किये गए इस सॉन्ग को रेखा भारद्वाज और यशराज मुखाटे ने मिलकर गाया है. खास बात तो यह है कि 25 जनवरी को रिलीज हुए इस सॉन्ग को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं. 

किसानों (Farmer) की बात करें तो किसानों की ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) राजपथ पर सशस्त्र बलों की पारंपरिक परेड के बाद सुबह 10 बजे शुरू होगी. यह दिल्ली के तीन हिस्सों में रिंग रोड तक आयोजित की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि गणतंत्र दिवस परेड समाप्त होने से पहले रैली दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकती है. दिल्ली पुलिस ने यातायात को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं. इसमें वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग 44, और सीमावर्ती क्षेत्रों में सिंघु और टिकरी जाने से बचने के लिए कहा गया है. लोगों को गाजीपुर बॉर्डर और नेशनल हाईवे 24, रोड नंबर 56 और अप्सरा बॉर्डर तक जाने वाली सड़कों पर जाने से बचने के लिए भी कहा गया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishal Bhardwaj, Vishal Bhardwaj Tweet, Vishal Bhardwaj On Farmers, Filmmaker Vishal Bhardwaj, Vishal Bhardwaj Says Insaaf Hoga
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com