Father's Day: जब बड़े पर्दे पर दिखी रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी, तो क्या रहा फिल्म का अंजाम?

Father's Day : फादर्स डे के मौके पर बताएंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें पिता- बेटे की जोड़ी ने साथ काम किया. इनमें अमिताभ- अभिषेक से लेकर धर्मेंद्र,सनी और बॉबी जैसे सितारे शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Father's Day : जब बड़े पर्दे पर दिखी रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी
नई दिल्ली:

Father's Day : फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड की उन फिल्मों पर नजर डालेंगे, जिनमें रियल लाइफ पिता-बेटे की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर साथ काम किया, कुछ फिल्मों में इन जोड़ियों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं, तो कुछ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला. इन पिता- बेटे की मशहूर जोड़ियों में कई सुपरस्टार और उनके बच्चे भी शामिल हैं. 

धर्मेंद्र- सनी देओल और बॉबी देओल

देओल परिवार ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है. इनमें सबसे खास है इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा 'अपने' (2007), जिसमें धर्मेंद्र ने एक बदनाम बॉक्सर का रोल किया था जो अपने दो बेटों के जरिए अपनी इज़्ज़त वापस पाना चाहता था. बाद में वे 2011 में आई कॉमेडी फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में भी साथ दिखे.

यह भी पढ़ें- Box Office: मैं वापस आऊंगा की बढ़ी कमाई, भारत भाग्य विधाता-गवर्नर हुए ढेर, हॉन्टेड 3डी की दर्शकों के बीच पॉपुलर

अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. वहीं उनके बेटे अभिषेक भी एक्टर हैं. दोनों की यह दमदार जोड़ी कई हिट फिल्मों में साथ दिखी. इसमें' 2005 में आई बंटी और बबली'में अमिताभ एक सख़्त पुलिसवाले के रोल में थे जो ठग अभिषेक का पीछा करते हैं. वहीं 2009 में आई फिल्म 'पा'में वह अभिषेक के बेटे के रोल में दिखे थे, जबकि उनके पिता ने एक ऐसे व्यक्ति का रोल किया था जो प्रोजेरिया नाम की दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा था. 

 विनोद खन्ना और अक्षय खन्ना

दिग्गज स्टार विनोद खन्ना ने 1997 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'हिमालय पुत्र' में अपने बेटे अक्षय खन्ना के साथ काम किया. यह अक्षय की डेब्यू फिल्म थी. 

Advertisement

सुनील दत्त और संजय दत्त

यह भी पढ़ें- क्लासिक फिल्म 'मुन्ना भाई M.B.B.S.' (2003) में दोनों साथ दिखे थे, जिसमें सुनील दत्त ने संजय दत्त के पिता का किरदार निभाया था. यह उनकी साथ में आखिरी फिल्म थी.

आमिर खान की तीसरी बेगम बनेंगी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, 5 जुलाई को करेंगे प्राइवेट वेडिंग

 ऋषि कपूर और रणबीर कपूर
 ऋषि कपूर और उनके रणबीर कपूर दोनों ही मशहूर एक्टर रह चुके हैं. दोनों ने कई हिट फिल्में दी. दोनों 2013 की कॉमेडी फिल्म 'बेशरम' में साथ काम किया था.इसमें उन्होंने असल जिंदगी के काफी अलग किरदार निभाया था. 

Advertisement

 फिरोज खान और फरदीन खान
अपने समय में कई हिट फिल्में देने वाले एक्टर-फिल्ममेकर फिरोज खान ने 2003 की फिल्म 'जानशीं' में अपने बेटे फरदीन के साथ काम किया था. 
 

Featured Video Of The Day
नरोत्तम मिश्रा के टिकट कटने पर MP के दतिया में भारी बवाल!
Topics mentioned in this article
Fathers Day
Fathers Day 2026
Fathers Day Special
Amitabh Bachchan Abhishek Bachchan Movie
Dharmendra Sunny Deol Bobby Deol