Entertainment Top 5: धुरंधर 2 टीजर रिलीज, फैन्स परेशान, वड़ा पाव गर्ल का पति बेवफा!, राजपाल यादव करेंगे सरेंडर- मनोरंजन की दुनिया की टॉप 5

Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में 3 फरवरी को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई. वहीं बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं वड़ा पाव गर्ल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Entertainment Top 5: ये हैं आज की 10 बड़ी खबरें

Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में 3 फरवरी को रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई. वहीं बिग बॉस का हिस्सा रह चुकीं वड़ा पाव गर्ल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी परेशान हैं. उन्होंने अपने पति पर धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके अलावा मशहूर कॉमेडियन और एक्टर के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में सरेंडर करने के आदेश दिए हैं. वहीं सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसके अलावा मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी शामिल है. 

धुरंधर 2 का टीजर रिलीज | Dhurandhar 2 Teaser

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर साल 2025 की एक बड़ी हिट फिल्म है. रणवीर सिंह के लीड रोल वाली ये फिल्म अब अपने पार्ट-2 के साथ इस साल भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाने वाली है. 19 मार्च को धुरंधर का पार्ट 2 यानी कि धुरंधर 2 रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी क्रेज रहा है और अब धुरंधर 2 के पोस्टर और टीजर ने तो फिल्म के लिए पहले से ही फील्डिंग सेट कर ली है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वड़ा पाव गर्ल का रिश्ते टूटने की कगार पर | Chandrika Dixit 

वड़ा पाव गर्ल नाम से मशहूर और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं चंद्रिका दीक्षित इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. चंद्रिका के इस आरोप के बाद से उनका नाम लगातार चर्चा में है. चंद्रिका ने एक वीडियो के जरिए पति को लेकर ये खुलासा किया. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया क्योंकि डेढ़ मिनट के वीडियो में वह बुरी तरह रोती-बिलती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने पति के खिलाफ सबूतों को लेकर भी बात की. वह काफी परेशान भी नजर आ रही हैं. लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि यह वीडियो सही है या कहीं ये कोई पब्लिसिटी स्टंट तो नहीं. 

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजपाल यादव को सरेंडर करने का दिया आदेश | Rajpal Yadav Cheque Bounce Case

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने उन्हें 4 फरवरी तक संबंधित जेल अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने अभिनेता के व्यवहार को निंदनीय करार देते हुए कहा कि बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद भुगतान न करना न्यायिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है. यह मामला दिल्ली की कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, जिसने राजपाल यादव की कंपनी को फिल्म निर्माण के लिए रकम दी थी. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चेक बाउंस जैसे मामलों में भुगतान को लेकर अदालत को दिए गए आश्वासनों का उल्लंघन करना गंभीर विषय है.

Advertisement

कबीर सिंह और टाइगर 3 से आगे निकली सनी देओल की बॉर्डर 2 | Border 2 Collection

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 1997 की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल के रूप में आई यह वॉर ड्रामा दर्शकों का दिल जीत रही है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी और अब अपने 11वें दिन (दूसरे सोमवार) पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. बॉर्डर 2 पिछले 10 दिन से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. अब 11वें दिन सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ने शाहिद कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सनी देओल और अक्षय खन्ना की इक्का का टीजर आउट | Ikka Teaser Out

नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह एक दमदार लीगल ड्रामा 'इक्का' लेकर आ रहा है, जिसमें सनी देओल, अक्षय खन्ना, तिलोत्तमा शोम और दिया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म एक वकील की कहानी है, जिसे मजबूरन एक हत्या के आरोपी का बचाव करना पड़ता है. यह आरोपी वही व्यक्ति है जो इस वकील से पहले भी उलझ चुका है. अब वकील को अपनी हर चाल, चाहे नैतिक हो या अनैतिक, इस्तेमाल करनी पड़ती है ताकि केस जीत सके, क्योंकि हारने पर उसे अपनी सारी कीमती चीजें खोने का खतरा है.

Advertisement

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping
Topics mentioned in this article