विज्ञापन
This Article is From May 22, 2025

दुबई ब्लिंग एक्ट्रेस फरहाना बोदी ने फैन्स को बताया सबसे ऊपर, बोलीं- मेरे गाइड वही हैं

NDTV की सिद्धी कपूर ने मॉडल एक्ट्रेस फरहाना बोदी से कान फिल्म फेस्टिवल और सोशल मीडिया चैलेंजेस को लेकर सिद्धी कपूर से खास बातचीत की.

दुबई ब्लिंग एक्ट्रेस फरहाना बोदी ने फैन्स को बताया सबसे ऊपर, बोलीं- मेरे गाइड वही हैं
फरहाना बोदी पहुंची कान फिल्म फेस्टिवल
Social Media
नई दिल्ली:

कान्स रेड कार्पेट का अनुभव कैसा रहा? इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय प्लैटफॉर्म आपके जैसे सोशल मीडिया पर्सनैलिटीज के लिए कैसे मददगार होते हैं?

कान्स हमेशा जादुई होता है. रेड कार्पेट पर चलना घबराहट, ग्रैटिट्यूड और गर्व का मिक्स है. यह सिर्फ ग्लैमर के बारे में नहीं है, यह एक वैश्विक मंच पर अपनी पहचान को दिखाने का अवसर है. मेरे जैसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कान्स जैसे प्लेटफॉर्म डिजिटल दुनिया से परे विजिबिलिटी करते हैं. यह हमारी कहानियों, संस्कृतियों और आवाजों को एक नई रोशनी में पेश करने का मौका देता है.

सोशल मीडिया पर इतना कंटेंट और कभी-कभी ट्रोल्स से निपटना मुश्किल हो जाता है. आप इसे कैसे बैलेंस करती हैं?

कभी-कभी यह वाकई भारी पड़ता है. मैंने सीखा है कि जरूरत पड़ने पर ब्रेक लेना और अपनी शांति बनाए रखना अहम है. हर चीज का जवाब देना जरूरी नहीं. मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मैंने यह क्यों शुरू किया और मैं यह किसके लिए कर रही हूं. प्यार हमेशा नेगेटिविटी को पीछे छोड़ देता है और मैं उसी पर ध्यान देता हूं.

आप किन ब्रांड्स के साथ कोलैब करना चुनती हैं? आपकी ब्रांड स्ट्रैटेजी क्या है?

मैं केवल उन ब्रांड्स के साथ काम करती हूं जो मेरी पहचान के साथ पूरी तरह मेल खाते हों. ऑथेंटिसिटी मेरे लिए सब कुछ है. अगर मैं पर्सनली किसी चीज को इस्तेमाल नहीं करती तो मैं उसे ऑनलाइन प्रमोट नहीं करूंगी. मेरा ब्रांड एलिगेंस, एम्पावरमेंट और एक मकसद को लेकर है. मैं अपने साथी ब्रांड्स में भी यही वैल्यू देखती हूं.

एक बिजनेसमैन के रूप में आपके सफर के बारे में बताएं?

यह मेहनत, जुनून और सीख का मिक्स रहा है. मेरे पास कोई विशेषाधिकार नहीं था, मुझे सब कुछ शुरुआत से बनाना पड़ा. बिजनेस ने मुझे फ्लेक्सिबिलिटी और विजन दिया. मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं कितना आगे आ चुकी हूं, और यह तो बस शुरुआत है.

सोशल मीडिया उपस्थिति बढ़ाने की आपकी रणनीति क्या है?

कन्टिन्यूटी सबसे अहम है. इसके अलावा, मैं हमेशा रियल रहती हूं. मैं अपनी सफलताओं और चुनौतियों दोनों को शेयर करती हूं. मुझे लगता है कि लोग ईमानदारी और रियल चीजों से जुड़ते हैं. मैं अपने दर्शकों की सुनती हूं, वे किसी भी एल्गोरिदम से ज्यादा मेरा मार्गदर्शन करते हैं.

उभरते हुए इन्फ्लुएंसर्स या बिजनेसमैन को आप क्या सलाह देंगी?

अपने उद्देश्य के साथ शुरुआत करें. अपना ‘क्यों' पहले जानें. धैर्य रखें, सफलता रातोंरात नहीं मिलती. ट्रेंड्स बदलते रहते हैं, लेकिन अपनी आवाज के प्रति सच्चे रहें और याद रखें, निरंतरता आपको रातोंरात की सफलता से कहीं आगे ले जाएगी.

‘दुबई ब्लिंग' में शामिल होने का आपका पसंदीदा हिस्सा क्या है?

‘दुबई ब्लिंग' एक शानदार और खूबसूरत एक्सपीरियंस रहा है. मेरा पसंदीदा हिस्सा? ग्लैमर और सोशल मीडिया से परे अपना असली रूप दिखाना. मुझे अपनी कहानी, अपनी मेहनत और अपने दिल को बड़े दर्शकों के साथ शेयर करने का मौका मिला और मुझे जो प्यार मिला, वह अविश्वसनीय रूप से अभिभूत करने वाला रहा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farhana Bodi, Farhana Bodi Instagram, Farhana Bodi Photos, Farhana Bodi News, Farhana Bodi Show, Farhana Bodi Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com