16 जून को बॉलीवुड फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई है, जिसमें राम के किरदार में प्रभास, जानकी के किरदार में कृति सेनन और रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आ रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म में किरदारों को लेकर ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं. लेकिन आदिपुरुष का कलेक्शन दूसरे दिन भी लाजवाब रहा है. हालांकि फैंस अभी भी दूरदर्शन की रामायण को याद कर रहे हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला इस सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल के पैर छूती दिख रही हैं.
फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो एयरपोर्ट का दिख रहा है. जहां एक महिला अचानक आकर एक्टर अरुण गोविल के पैर छूती हुई नजर आ रही हैं. इसके बाद एक्टर भी उनके साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि एक्टर अरुण गोविल रामायण में राम का किरदार निभाने के चलते फैंस के बीच फेमस हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, दूरदर्शन पर 1987 में रामायण का प्रसारण हुआ था, जो आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है. इसमें एक्टर अरुण गोविल राम के किरदार में तो एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया सीता के किरदार में नजर आईं थीं. वहीं लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी और रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी नजर आए थे, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला था. जबकि इसमें दारा सिंह को हनुमान के रोल में आज भी काफी पसंद करते हैं.
करण देओल के संगीत में धर्मेंद्र, सनी देओल और अन्य सेलेब्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं