विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2023

Diwali 2023: बॉलीवुड के ये 7 कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली, एक की शादी तो 7 दिन पहले ही हुई

Bollywood Couple First Diwali 2023:  शादी के बाद पहली बार पड़ने वाले हर त्योहार बहुत खास होते हैं, ऐसे में दीपावली के मौके पर कौन सा बॉलीवुड कपल पहली बार साथ में दिवाली मनाएगा आइए हम आपको बताते हैं.

Diwali 2023: बॉलीवुड के ये 7 कपल शादी के बाद मनाएंगे पहली दिवाली, एक की शादी तो 7 दिन पहले ही हुई
Happy Diwali 2023: ये सेलेब्स शादी के बाद पहली बार मनाएंगे दीवाली 2023
नई दिल्ली:

Bollywood Couple First Diwali 2023: दीपावली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है. इस बार दिवाली 12 नवंबर 2023, रविवार के दिन मनाई जाएगी. ऐसे में क्या आम क्या खास सभी लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और खासकर जिन लोगों की अभी-अभी शादी हुई है और जो पहली बार अपने ससुराल में दीपावली मनाएंगे उनका एक्साइटमेंट लेवल तो डबल है. इसी तरह से बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी कई एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंधी, आइए हम आपको बताते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ से लेकर परिणीति और राघव तक कौन से बी टाउन कपल्स पहली बार साथ दिवाली मनाएंगे.

लावण्या त्रिपाठी-वरुण तेज | Lavanya Tripathi-Varun Tej

साउथ इंडियन एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी और वरुण तेज ने हाल ही में 1 नवंबर 2023 को इटली में शादी की  ऐसे में यह सबसे नए कपल है जो पहली बार दिवाली मनाएंगे.

राघव चड्ढा- परिणीति चोपड़ा | Raghav Chaddha- Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में उदयपुर में सात फेरे लिए. ऐसे में पंजाबी ससुराल में परिणीति पहली बार अपनी दीपावली सेलिब्रेट करेंगी.

सोनाली सहगल और आशीष सजनानी | Sonali Sehgal- Ashish Sajnani

प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सहगल ने भी इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी के साथ शादी की थी. ये कपल भी शादी के बाद पहली बार एक साथ दिवाली मनाएगा.

कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा | Kiara Advani- Sidharth Malhotra

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल कियारा और सिद्धार्थ भी शादी के बाद पहली बार एक साथ दिवाली मनाएंगे  इससे पहले इस कपल ने दिल्ली में एक साथ करवा चौथ भी मनाया था. बता दें कि दोनों ने फरवरी 2023 में शादी की थी.

स्वरा भास्कर- फहद अहमद | Swara Bhaskar- Fahadh Ahmed

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सपा के नेता फहाद अहमद से फरवरी 2023 में ही शादी की थी, ऐसे में स्वरा और फहाद भी शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे. हाल ही में उनके घर एक बच्चे का जन्म भी हुआ है.

अथिया शेट्टी-केएल राहुल | Athiya Shetty-KL Rahul

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने भी इसी साल जनवरी के महीने में शादी की थी. हालांकि ये कपल एक साथ दीपावली नहीं मना पाएगा, क्योंकि केएल राहुल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त हैं, तो अथिया शेट्टी मुंबई में हैं.

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया | Hansika Motwani-Sohail Kathuria

साउथ इंडियन और बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में मशहूर बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ 7 फेरे लिए थे, ऐसे में इस साल है यह कपल भी पहली बार दिवाली मनाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com