बॉलीवुड में दो कैटेगरी बनी हुई है एक एक्टर और दूसरी विलेन की. विलेन अपनी नेगेटिव इमेज से लोगों को इंप्रेस करते हैं तो वहीं होरी एक्शन रोमांस करते हुए नजर आते हैं. दोनों की अपनी अलग फैन फॉलोइंग रही है. मगर कई बार ऐसा भी हुआ है जब ये हीरो ही विलेन बनकर बड़े पर्दे पर उतरे हैं. बड़े पर्दे पर विलेन बनने के बाद ये ऐसे छाए थे कि बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश हुई है. हर एक्टर ने विलेन के किरदार में जबरदस्त काम किया है. इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक कई एक्टर्स शामिल हैं. आइए आपको इन एक्टर्स के बारे में बताते हैं.
दिलीप कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिलीप कुमार का है. दिलीप कुमार को हमेशा से सॉफ्ट रोल में पसंद किया गया है. उनका रोमांस और रुला देने वाली एक्टिंग आज भी लोगों को याद है. उन्होंने 1984 में आई फिल्म मशाल में नेगेटिव किरदार निभाया था. जिसे काफी पसंद किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शाहरुख खान
शाहरुख खान को वैसे तो रोमांस का किंग कहा जाता है मगर वो भी एक बार ग्रे शेड का किरदार निभा चुके हैं. शाहरुख खान ने डर फिल्म में नेगेटिव रोल निभाया था. इस फिल्म के बाद से शाहरुख छा गए थे. शाहरुख की डर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.
आमिर खान
आमिर खान बेहतरीन एक्टर हैं. वो नेगेटिव रोल भी उतनी ही शिद्दत से करते हैं. उन्होंने फिल्म फना में एक आतंकवादी का किरदार निभाया था. इसके अलावा वो धूम 3 में भी विलेन के रोल में नजर आए थे.
ऋतिक रोशन
धूम फ्रेंचाइजी शानदार रही है. इसके पहले पार्ट में जॉन अब्राहम विलेन बने थे. उसके बाद दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन ने विलेन का किरदार निभाया था. वो फिल्म में भेष बदल-बदलकर चोरी करते थे. ऋतिक का फिल्म में जबरदस्त एक्शन दिखा था.
इमरान हाशमी
सलमान खान और कैटरीना कैफ की टाइगर 3 में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में नजर आए थे. उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी. ये पहली बार नहीं था उससे पहले भी इमरान मर्डर और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में एंटी-हीरो बन चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं