विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की राका की झलक देख क्या याद आई शाहरुख खान की जवान? नहीं तो एक बार फिर ट्राई कीजिए

Allu Arjun Raaka: अल्लू अर्जुन की राका का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन का खतरनाक अंदाज दिख रहा है. लेकिन इस लुक को देखकर क्या आपको शाहरुख खान की जवाब याद आई.

अल्लू अर्जुन की राका की झलक देख क्या याद आई शाहरुख खान की जवान? नहीं तो एक बार फिर ट्राई कीजिए
Allu Arjun Raaka: राका के लुक को देखकर याद आया जवान
नई दिल्ली:

Allu Arjun Raaka: एटली (Atlee) वो डायरेक्टर हैं जो मसाला फिल्में बनाते हैं. उनकी फिल्में सिर्फ मासेज के लिए होती है. यही जनता ही उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी दिलाती है. तभी तो उन्होंने अपने पूरे करियर में बतौर डायरेक्टर पांच फिल्में बनाई हैं और इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल की है. लेकिन पांचवें नंबर की फिल्म जवान (Jawan) ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1100 का आंकड़ा पार किया था, जिसके रिकॉर्ड को हाल ही में धुरंधर 2 ने तोड़ा है. अगर आप ने अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म राका का पोस्टर देखा हो तो एक बात जरूर आपके जेहन में दौड़ गई होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

वो चीज है राका (Raaka) का लुक. जी हां, राका में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं. फिल्म के पहले पोस्टर में देखा जा सकता है. अब इस पोस्टर का कनेक्शन सीधा जवान से जुड़ जाता है. अब ये कनेक्शन क्या है तो हम आपको बताए देते हैं. अब हुआ यूं कि जब 2023 झवान का लुक आया था तो उसमें शाहरुख खान का टकला अवतार देखकर फैन्स हैरान रह गए थे. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई और पत्ते खुले तो माजरा पूरा समझ में आ गया. इस तरह से शाहरुख खान के इस अवतार को खूब प्यार मिला और फिल्म 1100 करोड़ रुपये कमा गई. 

Latest and Breaking News on NDTV

अब लगता है हीरो का टकला लुक एटली को सूट करने लगा है. शायद इसी वजह से जवान के बाद उन्होंने यही लुक 800 करोड़ की अल्लू अर्जुन की फिल्म राका में भी पुष्पा फेम एक्टर के लिए चुना है. अल्लू अर्जुन के बारे में कहा जा रहा है कि वह राका में नर भेड़िया के किरदार में नजर आ सकते हैं. फिलहाल तो सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे हैं. लेकिन राका के लुक से ये बात तो साफ हो गई है कि एटली कुछ बड़ा करने जा रहे हैं. फिर ये लुक सूट करे तो फिर आजमाना भी चाहिए. लेकिन एटली एक बात याद रखिएगा, कॉन्टेंट फ्रेश और मजेदार होना चाहिए नहीं तो आपकी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी टूट सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raaka Poster, Allu Arjun, Jawan, Shah Rukh Khan, Atlee Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com