- पति से अलग हुईं दीया मिर्जा
- पहले मॉडलिंग और फिर एक्टिंग में आजमाया हाथ
- सोशल वर्क के लिए भी जानी जाती हैं दीया मिर्जा
बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू कर लिया है. दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांघा से अलग हो गई हैं, और इसका ऐलान दीया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर किया है. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का जन्म 9 दिसंबर, 1981 में हुआ था. फिल्म रहना है 'तेरे दिल में' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने मॉडलिंग की दुनिया में भी खूब नाम कमाया है. दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने 2000 में 'मिस एशिया पैसिफिक' का खिताब अपने नाम किया था, इसके बाद से ही दीया मिर्जा (Dia Mirza) फिल्मों की तरफ खिंचती चली आईं.
अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो, कहा- जितना ऊंचा हो आसमान, ये सिंदूर उतनी दूर जाएगा...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हाल ही में एक्ट्रेस की जिंदगी में एक नया मोड़ आया है. दरअसल, दीया मिर्जा (Dia Mirza) और उनके पति साहिल सांघा ने अपने 11 साल के रिलेशन के बाद अलग होने का फैसला किया है. इस फैसले से दीया मिर्जा और साहिल सांघा ने न केवल बॉलीवुड कलाकारों को चौंका दिया है, बल्कि फैन को भी झटका दिया है.
जाह्नवी कपूर ने बेस्टफ्रेंड को किया बर्थडे विश, बोलीं- मेरा वादा है मैं तुम्हें...देखें Photo
एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने बॉलीवुड में अपनी पहचान फिल्म रहना है तेरे दिल में के जरिए बनाई थी. हालांकि, उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नहीं रही थी, फिर भी इसके गाने आज भी लोगों के दिमाग में मौजूद हैं. इस फिल्म के लिए इसके बाद उन्होंने तुमसा नहीं देखा, तुमको ना भूल पाएंगे, दस, लगे रहो मुन्नाभाई, हनीमून ट्रैवल्स, शूटआउट ऐट लोखंडवाला, क्रेजी 4 और संजू जैसी फिल्मों में भी जबरदस्त भूमिका अदा की.
फिल्मों के अलावा दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना हाथा आजमाया. बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जी5 की वेब सीरीज 'काफिर' के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू किया. एक्टिंग के अलावा दीया मिर्जा ने बतौर प्रोड्यूसर भी बखूबी काम किया था. उन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'माइंड द मल्होत्रास' प्रोड्यूस की थी. दीया मिर्जा ने पर्यावरण सुरक्षा पर किए गए काम के लिए 2012 में आईफा ग्रीन अवॉर्ड भी जीता था. फिल्मी करियर के अलावा दीया मिर्जा सोशल वर्क के लिए भी खूब जानी जाती हैं. कैंसर से जुड़ी लड़ाई हो या फिर पर्यावरण को बचाने की बात हो, दीया मिर्जा ने हर जगह बखूबी काम किया है.
बॉलीवुड की 'रामायण' को मिले राम और सीता, ये सुपरस्टार निभा सकते हैं किरदार
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) की खूबसूरती का भी कोई जवाब नहीं हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनका लुक काफी लाजवाब लग रहा है. ट्रेडिशनल ड्रेस पहने नजर आ रहीं दीया मिर्जा फोटो में काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसके अलावा वह हाल ही में बेंगलूरू पहुंची हैं, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं