विज्ञापन

Dhurandhar Raw and Andekha: नेटफ्लिक्स पर 22 मई को आ रहा धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन, खुल्लम खुल्ला चलेंगी गालियां, ताबड़तोड़ एक्शन!

Dhurandhar Raw and Andekha on Netflix: नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की फिल्म का नया वर्जन 'धुरंधर रॉ ऐंड अनदेखा' 22 मई को रिलीज हो रहा है. जानें इसमें क्या होगा खास.

Dhurandhar Raw and Andekha: नेटफ्लिक्स पर 22 मई को आ रहा धुरंधर का रॉ और अनदेखा वर्जन, खुल्लम खुल्ला चलेंगी गालियां, ताबड़तोड़ एक्शन!
Dhurandhar Raw and Andekha on Netflix: नेटफ्लिक्स पर धुरंधर रॉ ऐंड अनदेखा

Dhurandhar Raw and Andekha: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर का रॉ, बिना सेंसर और एक्सटेंडेड वर्जन धुरंधर कल यानी 22 मई से दुनिया भर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. यह वर्जन थिएट्रिकल रिलीज से भी ज्यादा बोल्ड, खूंखार और अनफिल्टर्ड है, जिसमें ज्यादा एक्शन, गहरी कहानी और हाई-स्टेक ऑपरेशंस को बिना काट-छांट के दिखाया गया है. 2025 की सुपरहिट फिल्म धुरंधर ने रणवीर सिंह के जबरदस्त परफॉर्मेंस, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार कास्ट के साथ बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. फिल्म की कहानी, बैकग्राउंड म्यूजिक और लार्जर-दैन-लाइफ विजुअल्स ने इसे साल की सबसे चर्चित रिलीज बना दिया. थिएटर में जबरदस्त फुटफॉल ने इसे ब्लॉकबस्टर बना दिया.

नेटफ्लिक्स पर रॉ और अनदेखा

अब नेटफ्लिक्स पर इसके अनम्यूटेड वर्जन के जरिए दर्शकों को फिर से उस रोमांचक दुनिया में ले जाया जा रहा है. धुरंधर (रॉ और अनदेखा) में ऑपरेशंस की गहराई, पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ, पर्सनल रिवेंज और खतरनाक टकरावों को और ज्यादा तीखे अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म का रनटाइम पहले से ज्यादा है, जिसमें कई नए सीन और एक्सटेंडेड फ्रेम्स शामिल हैं जो थिएटर वर्जन में नहीं थे.

धुरंधर बजट और कलेक्शन

आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर ने 2025 में बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था. रणवीर सिंह के लीड रोल में फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं. 250-280 करोड़ के भारी बजट वाली इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,350 करोड़ का कलेक्शन किया और साल की सबसे बड़ी हिट बनी. अंडरकवर एजेंट की कहानी, खतरनाक एक्शन और जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया. 

22 मई को नेटफ्लिक्स पर

रणवीर सिंह अपने आइकॉनिक किरदार हमजा अली मजारी में फिर लौट रहे हैं. निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने ना सिर्फ भारत में बल्कि ग्लोबल स्तर पर धमाल मचाया. अब यह बिगर और बोल्डर रूप में हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी उपलब्ध होगा. नेटफ्लिक्स पर फैन्स पहले से ही अनकट वर्जन की उम्मीद कर रहे थे. आखिरकार उनकी ये चाहत पूरी होने जा रही है. धुरंधर: रॉ ऐंड अनदेखा 22 मई से स्ट्रीमिंग होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar Raw And Andekha, Dhurandhar, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com