19 days ago
नई दिल्ली:

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है. रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले शनिवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाम 5 बजे तक फिल्म ने करीब 77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, और अनुमान है कि फाइनल आंकड़े में यह आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. लगातार बढ़ती ऑक्यूपेंसी और दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है.

पहले पार्ट को छोड़ा पीछे

अगर तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो धुरंधर 2 अपने पहले भाग से काफी आगे निकल चुकी है. पहले पार्ट ने जहां पहले वीकेंड में करीब 123 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं यह फिल्म तीन दिन में ही 260 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर चुकी है. प्रीमियर कलेक्शन जोड़ने पर यह आंकड़ा 300 करोड़ से ऊपर पहुंच जाता है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी तेजी से बढ़ रहा है और फिल्म 400 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और कुछ ही घंटों में 400 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी.

भारत में 5 सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्में

पहले नंबर पर पुष्पा द रुल पार्ट 2 है, जिसने पहले दिन 164 करोड़ की ओपनिंग हासिल की थी. जबकि दूसरे नंबर पर 133 करोड़ के साथ आरआरआर है. तीसरे नंबर पर केजीएफ चैप्टर 2 116 करोड़ के साथ है. चौथे नंबर पर धुरंधर 2 द रिवेंज 103 करोड़ है. कल्कि 2898एडी 95 करोड़ के साथ पांचवे नंबर पर है. 

Mar 22, 2026 21:31 (IST)

कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक धुरंधर 2 के नाम रहा 22 मार्च, पढ़ें धुरंधर 2 से जुड़ी टॉप-5 खबरें

आज यानी कि 22 मार्च का दिन खबरों के लिहाज से धुरंधर 2 के नाम रहा. क्योंकि कमाई से लेकर कंट्रोवर्सी तक इस फिल्म के चर्चे रहे. एक तरफ जहां संडे को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी उड़ान देखने को मिली तो दूसरी तरफ कुछ ऐसी खबरें भी आईं जिन्होंने फैन्स को निराश किया. एक खबर रही कि धुरंधर 2 ने सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. एक खबर थी कि फिल्म देखने के बाद एक दर्शक ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को चिट्ठी लिख सेंसर बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाए. इन सभी खबरों एक साथ जगह पढ़ना चाहते हैं तो आप सही ठिकाने पर आए हैं. पढ़ें एंटरटेनमेंट टॉप-5

Mar 22, 2026 19:02 (IST)

धुरंधर 2 संडे को कमा लेगी 100 करोड़, क्या कहती है रिपोर्ट ?

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखे हुए है और रविवार 22 मार्च को 80 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. शाम 6 बजे तक, फिल्म ने 79.57 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई कर ली है, जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन 418.84 करोड़ रुपये हो गया है.

Mar 22, 2026 17:11 (IST)

धुरंधर 2 ने संडे के दिन की कितनी कमाई, जानें एक दिन में 100 करोड़ कमाए या नहीं

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक Dhurandhar The Revenge ने रविवार 22 मार्च को दोपहर 3:30 बजे तक भारत में 51.27 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. इसके साथ ही, फिल्म का कुल कलेक्शन 465.04 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और 390.54 करोड़ रुपये (नेट) हो गया है, जबकि चौथे दिन के अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं.

Mar 22, 2026 16:31 (IST)

आयुष्मान खुराना ने की धुरंधर 2 की तारीफ, कह गए कुछ ऐसा

आयुष्मान खुराना ने धुरंधर की तारीफ करते हुए इस फिल्म को हिंदी सिनेमा का शेर कहा. 

Advertisement
Mar 22, 2026 16:18 (IST)

रितेश देशमुख ने की धुरंधर 2 की तारीफ

रितेश देशमुख ने 'धुरंधर 2' के स्टार आर.माधवन के लिए एक खास नोट लिखा. इसमें उन्होंने लिखा, "@actormaddy आप तो 'बस कमाल' हैं. हर डायलॉग में शानदार, हर ठहराव में शानदार. आपकी एक्टिंग तो बस लाजवाब है. भाई, आप तो जबरदस्त हैं!!! 'धुरंधर: द रिवेंज' की जबरदस्त सफलता पर आपको बधाई."

Mar 22, 2026 15:25 (IST)

धुरंधर 2 में किसने किया रणवीर सिंह की मां का रोल, बॉर्डर 2 से है कनेक्शन

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी धुरंधर 2 में रणवीर सिंह की मां का रोल किस एक्ट्रेस ने निभाया है. इसे लेकर काफी बातें चल रही हैं. आप भी अगर जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें पूरी खबर.

Advertisement
Mar 22, 2026 14:26 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: पवन कल्याण की एक्स वाइफ ने धुरंधर की तारीफ करते हुए खुद को बताया पीएम मोदी का अंधाभक्त

एक्ट्रेस और साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की एक्स वाइफ रेनू देसाई ने इंस्टाग्राम पर आदित्य धर की धुरंधर का रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “अगर आपके मन में हमारी सेना और हमारी इंटेलिजेंस एजेंसियों के लिए जरा भी इज्जत है, जिनकी वजह से हम अपने आरामदायक घरों में चैन से रहते और सोते हैं और फिर भी आप अपने ही देश के बारे में बकवास करते हैं, तो प्लीज ‘धुरंधर 1 और 2’ जरूर देखें. आपका फर्ज है कि आप धर्म का पालन करें, कभी भी फल की इच्छा न करें. जीत का वादा आपको गुमराह न करे. युद्ध का मैदान आपको पुकार रहा है, अपने कर्मों में अडिग रहें. भगवद गीता—अध्याय 2, श्लोक 47.” इसके अलावा उन्होंने खुद को बीजेपी और पीएम मोजी जी का गर्वित अंधभरक्त बताया है. 

Mar 22, 2026 10:42 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3 LIVE: अनुपम खेर ने की धुरंधर 2 की तारीफ

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए धुरंधर 2 की तारीफ की और डायरेक्टर आदित्य धर और रणवीर सिंह की सराहना की. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए)

Mar 22, 2026 08:28 (IST)

Dhurandhar 2 Malyalam and kannada Box Office Collection Day 3 LIVE:

धुरंधर 2 की हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में कमाई करोड़ों में है. लेकिन बात करें मलयालम और कन्नड़ भाषा की तो केवल 4 लाख और 1 लाख का कलेक्शन ही फिल्म हासिल कर पाई है.  

Mar 22, 2026 08:26 (IST)

Dhurandhar 2 Tamil Box Office Collection Day 3 LIVE: तीसरे दिन तमिल में धुरंधर 2 की इतनी हुई कमाई

तीसरे दिन धुरंधर 2 ने तमिल भाषा में केवल 2.95 करोड़ की कमाई हासिल की है.   

Advertisement
Mar 22, 2026 08:25 (IST)

Dhurandhar 2 Telugu Box Office Collection Day 3 LIVE: तीसरे दिन तेलुगू में धुरंधर 2 की कमाई हुई इतनी

तीसरे दिन धुरंधर 2 ने तेलुगू भाषा में 5 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है.

Mar 22, 2026 08:24 (IST)

Dhurandhar 2 Hindi Box Office Collection Day 3 LIVE: हिंदी में 100 करोड़ पार तीसरे दिन धुरंधर 2 की कमाई

धुरंधर 2 ने भारत में तीसरे दिन 113 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसमें सबसे ज्यादा हिंदी भाषा से कमाई है, जो कि 105 करोड़ है. 

Advertisement
Mar 22, 2026 06:19 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3 Live: सैटरडे को धुरंधर 2 का दुनियाभर में बजा डंका

विदेशों में धुरंधर 2 ने 96.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिसके बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 501.04 करोड़ हो गया है. 

Mar 22, 2026 06:18 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3 Live: सैटरडे को धुरंधर 2 ने की बंपर कमाई

'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने सैटरडे यानी तीसरे दिन की 113 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में 339.27 करोड़ कमाई हासिल हो गई है. 

Mar 21, 2026 20:44 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. तीसरे दिन फिल्म ने जोरदार कमाई करते हुए 97.52 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि अंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं. देशभर में 17,799 से ज्यादा शोज के साथ फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है. अब तक इसका कुल नेट कलेक्शन 323.79 करोड़ हो चुका है, वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस 384.46 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म की रफ्तार देखकर साफ है कि यह कुछ ही घंटों में 400 करोड़ क्लब में शामिल जो जाएगी.

Mar 21, 2026 19:32 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 370 करोड़ के पार पहुंची धुरंधर 2, क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म?

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. तीसरे दिन भी फिल्म की रफ्तार बनी हुई है और यह देशभर में 16,000 से ज्यादा शोज में चल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन अब तक 87.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि फाइनल आंकड़े अभी आने बाकी हैं. इसके साथ ही फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 313.37 करोड़ पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस 372.17 करोड़ हो चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर रहा है. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसके चलते आने वाले दिनों में इसके और बड़े आंकड़े छूने की उम्मीद है.

Mar 21, 2026 17:06 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: धुरंधर 2 का कलेक्शन पहुंचा 345 करोड़ के पार

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, फिल्म का कुल कलेक्शन अब 345.51 करोड़ तक पहुंच गया है. रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है. वीकेंड पर फिल्म की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है. बड़े पैमाने पर हाउसफुल शोज और मजबूत ऑक्यूपेंसी के चलते धुरंधर 2 नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है और जल्द ही कई बड़ी फिल्मों के आंकड़े पार कर सकती है.

Mar 21, 2026 16:27 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: तेलुगु राज्यों में धुरंधर 2 का दबदबा, ‘उस्ताद भगत सिंह’ को छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज तेलुगु राज्यों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह कई क्षेत्रों में उस्ताद भगत सिंह से भी आगे निकल गई है. हैदराबाद में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बेहद मजबूत है, जहां 71 शोज में से 50 से ज्यादा हाउसफुल चल रहे हैं. वहीं पवन कल्याण की फिल्म के शोज तेजी से भर रहे हैं, लेकिन पूरी तरह सोल्ड आउट कम हैं. धुरंधर 2 के तेलुगु वर्जन को मिल रही इस प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया है कि फिल्म का क्रेज पूरे देश में बना हुआ है.

Mar 21, 2026 16:06 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: धुरंधर 2 का क्रेज चरम पर, एक घंटे में बिकी 80 हजार से ज्यादा टिकटें

धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, फिल्म के करीब 80 हजार से ज्यादा टिकट सिर्फ एक घंटे में बिक गए, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. देशभर में कई शोज हाउसफुल जा रहे हैं. खासकर तमिल और तेलुगु डब वर्जन के शो पूरी तरह सोल्ड आउट हैं. हालांकि कर्नाटक में फिल्म का कन्नड़ वर्जन अभी सेंसर की वजह से रिलीज नहीं हो पाया है. एग्जीबिटर्स को उम्मीद है कि इस वीकेंड तक मंजूरी मिल जाएगी और सोमवार से इसकी स्क्रीनिंग शुरू हो सकती है.

Mar 21, 2026 15:29 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: तीसरे दिन दिन के 3 बजे तक इतनी रही धुरंधर 2 की कमाई

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 18 मार्च को प्रीमियर से ही 43 करोड़ की कमाई कर ली थी. 19 मार्च को रिलीज के दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का दमदार ओपनिंग कलेक्शन किया, जबकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 80.72 करोड़ की कमाई हुई. अब तीसरे दिन शनिवार को फिल्म जबरदस्त रफ्तार में है और दोपहर 3 बजे तक 52.31 करोड़ कमा चुकी है. इसके साथ ही कुल नेट कलेक्शन 278.58 करोड़ पहुंच गया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी बढ़कर 71.2% हो गई है. धुरंधर 2 अब ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर के 318 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

Mar 21, 2026 14:43 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: तीसरे दिन 50 करोड़ के करीब पहुंची धुरंधर 2

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने तीसरे दिन तक भारत में कुल 271.47 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन 102.55 करोड़ की ओपनिंग के बाद दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई दर्ज की गई. वहीं तीसरे दिन फिल्म ने अब तक 45.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. भाषा के हिसाब से हिंदी में 41.44 करोड़, तेलुगु में 2.65 करोड़ और तमिल में 1.11 लाख की कमाई हुई. फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Mar 21, 2026 12:35 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: धुरंधर 2 के रियल जमील जमाली ने कहा- ल्यारी आतंकवाद का अड्डा नहीं है

धुरंधर के असली जमाली यानी नबील गबोल ने एक पॉडकास्ट में धुरंधर के बारे में बात की और कहा- ल्यारी को आतंकवाद का अड्डा दिखाया गया. कोई शक नहीं है कि गैंगवॉर हुई. उसका असर मुझपर भी हुआ. ल्यारी के जो हालात थे, सबको पता है. मगर चीजें बदल गई हैं. पूरे कराची में सबसे कम क्राइम ल्यारी के चार थानों में हैं. लड़कियां रात के 3 बजे भी अपने घर से बाहर निकल सकती हैं. इतनी सुरक्षा हो गई है. 

Mar 21, 2026 11:46 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: उजैर बलोच का पुराना वीडियो वायरल, बोले- एक चींटी को भी नहीं मारा

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का कलेक्शन भारत में और दुनियाभर में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके बीच उजैर बलौच का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 

(पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

Mar 21, 2026 10:31 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के जरिए दी चेतावनी

राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए लिखा कि यह फिल्म एक तरह का 'हॉरर' है, लेकिन डराने के लिए नहीं, बल्कि उन फिल्ममेकर्स के लिए जो सस्ता, दिखावटी और मसाला सिनेमा बनाकर नाम और पैसा कमाते हैं. रामगोपाल ने लिखा, "पहले का सिनेमा सिर्फ जोर-शोर वाली आवाजें और एक्शन दिखाता था, लेकिन अब ऐसा सिनेमा खत्म होने की कगार पर है. 'धुरंधर' उन फिल्ममेकर्स को डराएगी जो अभी भी 'सुपरहीरो' स्टाइल की पूजा करते हैं."

Mar 21, 2026 09:54 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Live: 100 करोड़ की ओपनिंग पर यामी गौतम ने दिया रिएक्शन

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर की वाइफ यामी गौतम ने धुरंधर के 100 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन पार करने पर रिएक्शन दिया. दरअसल, रिया कपूर ने धुरंधर 2 का रिव्यू करते हुए डायरेक्टर को 100 करोड़ पहले दिन कमाई पर बधाई दी थी, जिस पर एक्ट्रेस ने हार्ट इमोजी के जरिए रिएक्शन दिया.  

Mar 21, 2026 09:13 (IST)

Dhurandhar 2 Tamil Box Office Collection Day 2 Live: कन्नड़ में करोड़ भी नहीं पहुंच पाई धुरंधर 2

80.72 करोड़ की कमाई भारत में करने वाली धुरंधर 2 ने कन्नड़ भाषा में एक करोड़ का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं किया है. सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन 8 लाख की कमाई फिल्म ने की थी. जबकि 3 लाख दूसरे दिन हासिल हुई. वहीं दो दिन में यह आंकड़ा 11 लाख ही पहुंच पाया है.  

Mar 21, 2026 08:21 (IST)

Dhurandhar 2 Tamil Box Office Collection Day 2 Live: तमिल में धुरंधर 2 ने कर ली है इतनी कमाई

80.72 करोड़ की कमाई भारत में करने वाली धुरंधर 2 ने तमिल में केवल 1.16 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन हासिल किया था. जबकि दूसरे दिन कमाई 44 लाख में पहुंच गई है. 

Mar 21, 2026 07:37 (IST)

Dhurandhar 2 Telugu Box Office Collection Day 2 Live: धुरंधर ने तेलुगू में की इतनी कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2   80.72 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसमें तेलुगू में केवल 1.3 करोड़ का आंकड़ा फिल्म ने हासिल किया. जबकि पहले दिन यह कमाई 2.12 करोड़ थी. 

Mar 21, 2026 07:20 (IST)

Dhurandhar 2 Budget Live: धुरंधर 2 का कितना है बजट

धुरंधर के साथ धुरंधर 2 द रिवेंज का निर्माण किया गया था, जिसके चलते फिल्म का बजट 250 से 450 करोड़ का है.

Mar 21, 2026 07:19 (IST)

Dhurandhar 2 Hindi Box Office Collection Day 2 Live: धुरंधर ने हिंदी में की इतनी कमाई

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2   80.72 करोड़ की कमाई हासिल की, जिसमें हिंदी में 78.94 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. 

Mar 21, 2026 06:51 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Day 2 LIVE: वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा हुआ पार

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 331 करोड़ का आंकड़ा दुनियाभर में फिल्म ने हासिल कर लिया है. 

Mar 21, 2026 06:49 (IST)

Dhurandhar 2 Box Office Day 2 LIVE: भारत में दूसरे दिन धुरंधर ने की 50 करोड़ पार कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 43 करोड़ प्री रिलीज कलेक्शन के साथ पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 80.72 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसके बाद भारत में फिल्म ने 220.50 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. वहीं इंडिया ग्रॉस 267 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. 

Featured Video Of The Day
रोटी घर: एक वक्त का खाना, लाखों के लिए उम्मीद, हर निवाले में करुणा की कहानी