धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी लगी हुई नजर आई है. एक्टर का वीडियो भी सामने आया है. इतना ही नहीं आंख पर पट्टी होने के बावजूद धर्मेंद्र पैपराजी से बात करते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि वह काफी मजबूत हैं. धर्मेंद्र बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. साथ ही खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. धर्मेंद्र के वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है.
वीडियो में धर्मेंद्र को शर्ट और ब्लैक हैट में देखा जा सकता है. वीडियो में उनकी आंख पर पट्टी लगी हुई दिखाई दे रही है. वहीं धर्मेंद्र पैपराजी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, 'मैं बहुत मजबूत हूं.' सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्टर के फैंस सहित तमाम सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर धर्मेंद्र के लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीते दिनों धर्मेंद्र अपने बेटे सनी देओल की तस्वीर शेयर करने की वजह से सुर्खियों में है. हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी और सनी की फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "बड़े दिलवाला. वह मेरी हर हाल में देखभाल करता है. मैं उसकी कंपनी में बच्चा बन जाता हूं. लव यू माय सन". इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि धर्मेंद्र और सनी देओल बैठे हैं और धर्मेंद्र प्यार से सनी के गाल सहला रहे हैं. फोटो पर फैंस के भी प्यारे-प्यारे कमेंट्स आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं