15 अगस्त को रिलीज हुई थी डाकुओं की दहशत वाली ये फिल्म, पहले 3 दिन थिएटर रहे खाली, फिर 6 साल तक चली, ब्लैक में बिके टिकट

15 अगस्त को 51 साल पहले एक फिल्म आई जो रिलीज के बाद ऐसी फ्लाप हुई कि 3 दिनों तक एक भी टिकट नहीं बिका, लेकिन इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
3 दिन तक खाली रहे थिएटर, इसके बाद 6 सालों तक सिनेमाघरों से उतरी नहीं
Social Media
नई दिल्ली:

बात करें 70 से 90 के दशक की तो उस दौर पर कई ऐसी फिल्में आई जिनके रिलीज होने पर उनको आडियंस नहीं मिली. लेकिन बाद में इन फिल्मों ने अपना ऐसा जादू चलाया कि वो थिएटर्स में सालों तक लगी रहीं. आज हम आपको एक ऐसी ही कल्ट फिल्म के बारे में बताएंगे जिसे हिंदी सिनेमी की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है. आज से ठीक 51 साल पहले 15 अगस्त के दिन ही एक फिल्म आई जिसने हिंदी सिनेमा में कई इतिहास बनाए. इस फिल्म ने रिलीज के 3 दिनों तक खाली थिएटर देखे लेकिन इसके बाद दर्शकों को ये इतनी पसंद आई कि 6 महीनों तक थिएटर में लगी रही.

51 साल पहले 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म

साल 1975 यानि अब से लगभग 51 साल पहले बॉक्स ऑफिस पर 15 अगस्त के दिन फिल्म रिलीज हुई 'शोले'. फिल्म जब रिलीज हुई तो लगभग 3 दिनों तक इसको देखने के लिए थिएटर में लोग नहीं आए. जिसको लेकर के टीम की कास्ट और मेकर्स काफी परेशान हो गए थे. लेकिन 3 दिन बाद फिल्म की किस्मत ऐसी बदली की हर कोई हैरान रह गया. इस फिल्म ने ऐसा जादू चलाया कि तीन साल तक इसकी एडवांस बुकिंग चली और रिलीज के छह साल बाद भी लोग इसको देखने के लिए सिनेमाघरों मे जाते रहे. 

इस फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अमजद खान और संजीव कुमार जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इस फिल्म ने 3 दिन बाद ऐसा कर दिया कि इसका नाम इतिहास में दर्ज हुआ. 

ये भी पढ़ें: देश में शांति संदेश देने के लिए बना था ये गाना, 13 कलाकार, 4 सिंगर्स की आवाज ने 33 साल बाद भी बनाया यादगार

Advertisement

एक्टर ने बताया डिप्रेशन में आ गए थे एक्टर

फिल्म में जेलक का किरदार निभाने वाले असरानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो जब जुहू के थिएटर में दोपहर 3 बजे वाला शो देखने गए तो थिएटर खाली पड़ा था. पहला दिन निकल गया इसी तरह 2 दिन और निकल गए. इसके बाद वो फिल्म के दूसरे कलाकारों से मिले और सब यही सोच रहे थे कि आखिर फिल्म चली क्यों नही?

तीसरे दिन बदली थी किस्मत

असरानी ने बताया कि 2 दिन तक सिनेमाघर खाली पड़े थे. लेकिन तीसरे दिन रमेश सिप्पी की फिल्म शोले की किस्मत बदली और इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. 6 साल तक फिल्म लगातार सिनेमाघरों मे लगी रही. इतना ही नहीं फिल्म की 3 साल तक की एडवांस बुकिंग भी हो गई थी. 

Advertisement

इस फिल्म ने अपनी कमाई से कई नए रिकॉर्ड बनाए. इस फिल्म के हर किरदार को लोगों ने पसंद किया जो सालों बाद भी लोगों को मुहजुबानी याद है. बसंती की धन्नो, वीरू और जय की जोड़ी तो सालों बाद भी लोगों के दिलों मे जगह बनाए हुए है.

Featured Video Of The Day
NEET प्रोटेस्ट में NDTV के स्टैंड पर राहुल कंवल के बेबाक जवाब!
Topics mentioned in this article
Bollywood
Entertainment
Sholey
Amitabh Bachchan
Dharmendra